6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Sleeper Bus Fire : नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 150 के पास आगरा जा रही स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
2 min read
Google source verification
Bus Fire

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग (फोटो एएनआई)

Noida Expressway Bus Fire:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 150 के समीप हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने जब बस से धुआं और लपटें निकलती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि यह स्लीपर बस नोएडा से आगरा जा रही थी।

समय रहते सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

राहत की बात यह रही कि आग की लपटें विकराल रूप धारण करतीं, उससे पहले ही बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक और परिचालक की सतर्कता के साथ-साथ यात्रियों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और समय रहते सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, जिससे प्रशासन और पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है।

बस पूरी तरह जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत सुचारू करवाया।

बीते 15 दिन में आग की तीसरा घटना

आपको बता दे कि बीते कुछ दिनों से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते 15 दिनों से ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में देर रात सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस में आग लग गई थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन बस जलकर खास हो गई थी। इससे पहले 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर भी एक चलती हुई स्लीपर बस में आग लगने 9 यात्रियों की जान चली गई थी।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग