नोएडा में अमित हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, स्कूटी टकराने पर हुआ था विवाद
नोएडा में अमित हत्याकांड के आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-3 पार्क में हुई फायरिंग में आरोपी घायल हुआ। जानिए स्कूटी टकराने से शुरू हुए विवाद की पूरी कहानी।
नोएडा में अमित हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना फेस-1 पुलिस की सेक्टर-3 पार्क के पास आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, अमित और आरोपी आफताब के बीच स्कूटी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने अमित पर हमला कर दिया। इस घटना में अमित की हत्या कर दी गई थी। हमले के दौरान अमित का एक दोस्त भी घायल हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, आफताब उर्फ तुस्सी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित की हत्या के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना फेस-1 पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी।
फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल आफताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ के दौरान बरामदगी और घटना के अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।