3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

shri krishna janmashtami :जन्माष्टमी पर औघडनाथ मंदिर में दिखा ऐसा माहौल, बांके बिहारी की भक्ति में डूबे लोग

Shri Krishna Janmashtami in Meerut मेरठ और पूरे पश्चिमी उप्र में इस समय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मंदिरों से लेकर घर तक आनंद महोत्सव मनाया जा रहा है। बांके बिहारी की भक्ति में लोग डूबे हैं। मंदिरों में राधाकृष्ण की मूर्तियों को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं घरों में लोगों ने अपने मंदिरों की सजावट की है। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मेरठ औघड़नाथ मंदिर में श्रीराधा कृष्ण मंदिर को कोलकाता से मंगाए फूलों से सजाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 19 Aug 2022, 8:33 PM IST

shri krishna janmashtami :जन्माष्टमी पर औघडनाथ मंदिर में दिखा ऐसा माहौल, बांके बिहारी की भक्ति में डूबे लोग

shri krishna janmashtami :जन्माष्टमी पर औघडनाथ मंदिर में दिखा ऐसा माहौल, बांके बिहारी की भक्ति में डूबे लोग

Shri Krishna Janmashtami in Meerut श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक ऐसा जो उत्सव जो बड़े धूमधाम से ख़ूब मस्ती करते हुए एक सीख के साथ बड़े सार्थक तरीके से मनाता जाता है। मंदिरों और आश्रमों में उत्सव कुछ इस तरह से मनाया जा रहा है। मेरठ में मंदिरों में रात 12 बजने का इंतजार किया जा रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं आश्रम में डॉ0 पवन सिन्हा द्वारा डिज़ाइन किये गए नवनिर्मित मंच के पूजन कर अतिथियों ने दीपदान कार्यक्रम मनाया। इस दौरान महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक एवं सदस्य डॉ0 संजय अंदुरकर ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।

आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा मेरे कृष्ण नामक एक विशेष नाटय की प्रस्तुति दी। जिसने भक्तजनों को कृष्णमय कर दिया। ऐसा लगा जैसे श्रीकृष्ण उपस्थित होकर भक्तों को दर्शन देकर जीवन दर्शन करा रहे हों। इसके बाद सुरसाधक मंडली ने कृष्ण भजनों के माध्यम से पूरे वातावरण को और अधिक आनंदित कर दिया। जहां गणमान्य अतिथियों सहित सभी ने जमकर नृत्य किया। साथ ही गुरु ने आर्शीवचन देते हुए टीवी वाले श्रीकृष्ण को भूल श्रीकृष्ण जी के वास्तविक जीवन को जानने, समझने के लिए कहा।


यह भी पढ़ें : Shri Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मेरठ के मंदिर, भक्तों की उमड़ी भीड़

इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण के आदर्शों व नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में लाने की बात कही और अद्भुत भजन गाकर सभी को भावविभोर किया। इसके बाद श्रीकृष्ण पूजन किया गया और माखनण्मिश्री का भोग लगाया गया। इस दौरान मोदीनगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला,अशोक गोयल, अजय गुप्ता, बॉबी त्यागी, विकास पुंडीर, देवेंद्र हितकारी, विकास प्रताप मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वहीं मेरठ के औघडनाथ मंदिर में भी शाम के समय विशेष भोग और साध्या आरती का आयोजन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश