
मेरठ। फल और सब्ज़ी लेने के लिए अब आपको मंडी या बाजार जाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन व पुलिस आपके गली मोहल्ले तक फल-सब्ज़ी के ठेले वालों के आने की व्यवस्था कर रहा है। ताकि आप वहीं से खरीद सके और कहीं जाना न पड़े। यह कहना है डीएम मेरठ अनिल ढींगरा का। उन्होंने आज सुबह सड़कों पर उतरकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि लोग एक-दूसरे से अधिक से अधिक दूरी बनाकर रखें ताकि वायरस के खतरे को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मंडी में भीड़ होने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बना रहेगा। इसलिए व्यवस्था की जा रही है कि लोगों के घर के सामने ठेले वाला आकार समान बेचें। इसी प्रकार अपने किराना-परचून वाले का नम्बर लेकर रख लें और फ़ोन से ही आर्डर करें। समस्या आने पर पुलिस-प्रशाशन द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नबर पर कॉल करके अवगत कराएं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूरत में बाहर जाने से बचें। हर व्यवस्था आपके घर पर देने का प्रयास किया जा रहा है। बिना जरूरी कार्य के बाहर जाने पर आपका वाहन सीज़ कर लिया जाएगा व चालान भी होगा। बिना कारण एकत्र होने पर धारा 188 आईपीसी के तहत मुकदमा भी लिखा जाएगा। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि खाद्य सामग्री की दरें निर्धारित की गई हैं। खाद्य सामग्री की दरें निर्धारित कर दुकानों पर लिस्ट चिपकवायी गयी है। अगर कोई अधिक मूल्य वसूलता है तो ज़िला पुलिस-प्रशासन के कंट्रोल नम्बर पर शिकायत करें। उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी।
जनपद मेरठ में डीएम द्वारा जनपदवासियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रदेश में हुए लॉकडाउन के दृष्टिगत जनपद में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को जनता के व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार रखकर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें।
Updated on:
26 Mar 2020 06:52 pm
Published on:
26 Mar 2020 10:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
