1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की यह मंत्री बोली- रजवाड़े देश की आजादी की राह में थे विलेन

10 मर्इ 1857 शहीद दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुर्इ थी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 12:43 PM IST

meerut

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों की जुबान आए दिन फिसल रही है। एक तरफ मंत्री राजभर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और वे आए दिन कुछ न कुछ कहते रहते हैं। अब योगी की एक और मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने मेरठ में रजवाड़ों के खिलाफ एक विवादित बयान दे डाला है। डा. रीता बहुगुणा जोशी मेरठ में 10 मई 1857 के शहीद दिवस कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने यह बात कही।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में अब बिजली चोरी करते ही पकड़ लिए जाएंगे, यह फुल प्रूफ प्लानिंग हुर्इ तैयार

यह भी पढ़ेंः सर्इदा खातून की इस बहादुरी को सलाम, जिससे डर गया था वन विभाग उसने पलक झपकते ही कर दिखाया यह काम

देश के रजवाड़ों ने खुद काे ऊंचा माना था

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास की शिक्षिका रही उत्तर-प्रदेश सरकार की मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने देश के रजवाड़ो को आजादी की राह विलेन बताया है। डा. रीता जोशी मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में आयोजित क्रांति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची थी। क्रांति की गाथा को इतिहास के झरोखे से सुनाते हुए डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि देश का हर तबका गरीब, किसान, मजदूर सब देश की आजादी के लिए 1857 के पहले से अंग्रेजों से किसी न किसी रूप में लड़ रहे थे। मगर देश के रजवाड़ाें ने खुद को ऊंचा मानते हुए देश और क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया। रीता जोशी ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में रजवाड़ों की सक्रियता के चलते वह उनके नाम नहीं लेना चाहती हैं, लेकिन यह सच है कि अगर रजवाड़ों ने देश का साथ दिया होता तो आजादी 1857 की क्रांति के बाद ही हमारे हाथ में होती।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के नीरव मोदी का एक आैर लेनदार सामने आया, इसकी चेतावनी ने सबके उड़ा दिए होश

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक पर वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप, ग्रामीण अब करेंगे इस पर महापंचायत

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया

डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद स्मारक और औघडनाथ मंदिर प्रांगण स्थित शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन्हीं शहीदों के कारण ही आज देश को आजादी मिल सकी। हम और हमारी भावी पीढ़ी जो आजाद हवा में सांस ले रही है। यह उन्हीं के शहीदों के कारण हो पाया जिन्हांने अंग्रेजों से डटकर लोहा लिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश