26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में विस्फोट से उड़ गई कई घरों की छत, दो की मौत, दर्जनभर घायल

मेरठ के रसूलपुर गांव में हुआ हादसा पुलिस मौके पर,घायलों को अस्पताल पहुंचाया विस्फोट की जांच में जुटी पुलिस टीम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Nov 2020, 11:30 PM IST

meerut-1.jpg

meerut

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. मवाना के पास एक गांव में देर शाम हुए जोरदार विस्फोट ( explosion )
से कई घरों की छत उड़ गई। विस्फोट में दो लोगों के मरने और दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना थाना फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर की है। यहां देर शाम अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गई। विस्फोट से गांव में दहशत फैल गई। विस्फोट में कई परिवार मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम बॉलीवुड एक्टर के परिवार ने शिव मंदिर के लिए दान की पुश्तैनी जमीन

जानकारी के अनुसार फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज, निसार, सलेक के मकान पास पास ही बने हुए हैं। यहां मंगलवार को निसार के मकान में अचानक भीषण विस्फोट हुआ जिसके चलते चारों मकानों की छतें उड़ गईं। भीषण विस्फोट में चारों परिवारों के कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक परिवार के चार लोगों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा। पुलिस मलबे में दबे अन्य लोगों को भी निकालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: CBI ने 50 बच्चों के कथित याैन शाेषण के आराेप में यूपी के एक जूनियर इंजीनियर काे गिरफ्तार

बताया जा रहा है की विस्फोट गैस सलेंडर के फटने से हुआ है। हालाकि अभी अधिकारियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। विस्फोट कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

meerut news ,

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग