मेरठ

दहेज को लेकर परिजनों ने तोड़ा रिश्ता तो लड़के-लड़की ने कर ली मंदिर में शादी

Highlights
– ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे नवदंपती
– शिकायत सुनने के बादएसपी क्राइम ने दिए थाने को निर्देश
– नवदंपती को मिल रही जान से मारने की धमकियां

मेरठJan 15, 2021 / 12:05 pm

lokesh verma

मेरठ. शादी के लिए लड़का और लड़की को एक-दूसरे को दिखाया गया, जिस पर दोनों ने ही हां कर दी। लेकिन, इसी बीच दोनों परिवारों के बीच दहेज की दीवार खड़ी हो गई। ये दीवार इतनी ऊंची हुई कि दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसी बीच लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे और दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाते हुए बिना दान दहेज के मंदिर में शादी कर ली।
मंदिर में शादी करने की घटना का पता जैसे ही परिजनों का चला तो दोनों को परिजनों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। अब दोनों अपनी जान बचाते हुए घूम रहे हैं। एसएसपी कार्यालय पहुंचे नवदंपती ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर एसपी क्राइम रामअर्ज ने दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- महापौर पत्नी संग पूर्व विधायक योगेश वर्मा होंगे सपा में शामिल, अखिलेश यादव खुद दिलाएंगे सदस्यता

एसएसपी कार्यालय पहुंचे नवदंपती ने बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक शिव मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज की। उनका कहना था कि दोनों की मुलाकात परिजनों ने ही कराई थी। इस बीच दहेज की मांग को लेकर उनका रिश्ता टूट गया था, लेकिन दोनों के बीच में बातचीत चलती रहती थी। शादी के बाद से दोनों परिवार से अलग रह रहे हैं। इसके चलते ही अब दोनों के स्वजन जान के दुश्मन बने हुए हैं। लगातार उनको फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। डर के चलते उन्होंने अनजान फोन उठाने भी बंद कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम रामअर्ज ने नवदंपती को सुरक्षा का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की सास लगती हैं डिंपल यादव, दोनों में महज 12 साल का अंतर

Hindi News / Meerut / दहेज को लेकर परिजनों ने तोड़ा रिश्ता तो लड़के-लड़की ने कर ली मंदिर में शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.