मेरठ। पुलिस के साथ इन दिनों बदमाशों की मुठभेड़ लगातार हो रही है। पिछले दिनों २४ घंटे में तीन मुठभेड़ हुर्इ थी, तो रविवार को गोकशी करने की सूचना पर पहुंची किठौर पुलिस को गोकशी करने वालों के साथ मुठभेड़ का सामना करना पड़ा। गोकशी करने वालों ने पुलिस के वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवार्इ में एक के पैर में गोली लगी, जिसेे हिरासत में ले लिया। इसके अलावा इसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो भागने में सफल हो गए।