scriptनवंबर के आखिरी दिन सोना-चांदी की कीमत का जाने हाल,दो दिन में बढ़े इतने दाम | gold and silver price today 30 november | Patrika News
मेरठ

नवंबर के आखिरी दिन सोना-चांदी की कीमत का जाने हाल,दो दिन में बढ़े इतने दाम

नवंबर के अंतिम दिन भी सोना चांदी के दामों में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोना 400 रुपए और चांदी 60 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। मंगलवार को भी कीमतों में वृद्धि हुई थी।

मेरठNov 30, 2022 / 11:11 am

Kamta Tripathi

नवंबर के अंतिम दिन सोना चांदी की कीमत का जाने हाल,दो दिन में बढ़े इतना दाम

नवंबर के अंतिम दिन सोना चांदी की कीमत का जाने हाल,दो दिन में बढ़े इतना दाम

आज 30 नवंबर को एक बार फिर से सोना चांदी के दामों में उछाल आया है। दो दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत में 600 रुपए प्रति दस ग्राम से अधिक की वृद्धि हुई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 52,970 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत आज 30 नवंबर को 62,700 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में आज 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 5,313 रुपए हैं। 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का भाव 42,504 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 53,130 रुपए है। 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 4,870 रुपए है। जबकि 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 38,960 रुपए है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 48,700 रुपए है। लखनऊ में आज चांदी की कीमत 61,490 रुपए है।

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी के सहारे वेस्ट यूपी में कमजोर जड़ मजबूत करने की कोशिश में भाजपा

मेरठ में सोने का भाव

मेरठ सराफा बाजार में सोन की कीमत बढ़ी है। आज बुधवार को कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोने की कीमत में 400 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने का दाम 52,970 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव मेरठ सराफा बाजार में 62,700 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Home / Meerut / नवंबर के आखिरी दिन सोना-चांदी की कीमत का जाने हाल,दो दिन में बढ़े इतने दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो