मेरठ

Gold Rate: सर्राफा व्यापारियों की बड़ी भविष्यवाणी, दिवाली तक सोना होगा बहुत सस्ता, जानिए भाव

Gold Rate. गोल्ड मार्केट के व्यापारियों का अनुमान। आज Gold में 300 रुपये की तेजी तो चांदी 320 रुपये गिरी। 49250 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला आज सोने का भाव।

मेरठAug 05, 2021 / 12:14 pm

Rahul Chauhan

मेरठ। सोने और चांदी (Gold Rate Today) के दामों में लगातार गिरावट और चढ़त का दौर जारी है। सोने (Today Gold Rate in Meerut) के दाम जहां पिछले 15 दिनों में 48660 रुपये प्रति दस ग्राम से 49250 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचे हैं तो वहीं चांदी (Silver Rate Today) के दामों में भी एक पखवाड़े में काफी अंतर आया है। 26 जुलाई को चांदी के दाम 68610 रुपये प्रति किलोग्राम था जो कि अब 69200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। यानी सोने के भाव जहां एक हजार रुपये से अधिक चढ़े हैं तो चांदी के दाम में भी 900 रुपये की तेजी आई है। गोल्ड माकेंट के व्यापारियों का अनुमान है कि अब सोने के भाव में गिरावट का दौर शुरू होगा।
यह भी पढ़ें
Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के दाम

मेरठ सर्राफ एसोसिएशन के आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि सोने के दाम एक बार गिरने शुरू हुए तो फिर दीपावली तक यही हालात रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली तक सोने के दाम 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं। जिससे इसका लाभ ग्राहकों को होगा। आशुतोष का कहना है कि सोने के दामों में इन दिनों दो—चार सौ रुपये का ही ऊपर—नीचे हो रहा है। इससे कोई फर्क न तो बाजार को पड़ रहा है और न ग्राहकों को। इस समय बाजार में मंदी है। शादी—ब्याह और सभी प्रकार के शुभ कार्य बंद होने से सोने की खरीद पर इसका असर पड़ा है। अभी इसी मंदी के चलते सोने के दामों में गिरावट होने की संभावना है। जो कि दीपावली तक जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें
Gold Rate Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, जेवर बनवाने का सुनहरा मौका, जानिए आज का भाव

ज्वैलर्स संत कुमार का कहना है कि भारतीयों का सोने के साथ एक खास रिश्ता है, वास्तव में दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाजार अपना देश भारत है।यहां लोगों को सोना खरीदने में काफ़ी रुचि है। वे आमतौर पर त्योहारों और अवसरों पर सोना खरीदते हैं। सोना को अस्थिर निवेश विकल्पों के लिए एक अच्छा विकल्प मान जाता हैं। देश में सोने का भाव तेज़ी से बदलता है, सोने की कीमत मौसमी मांग और अमेरिकी डॉलर मूल्य आदि जैसे कई कारणों से प्रभावित होती है। यहीं कारण है कि इसके भाव एक दिन में तीन बार तक बदल जाते हैं।
संत कुमार ने भी माना है कि दीपावली तक इसके भाव 45 हजार रुपये तक जा पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ की मंडी में सोने का भाव क्या है, सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं और आपको कितने कैरेट का का सोना लेना चाहिए। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि बाजार की चाल भी इसी से कम और तेज होती है।

Home / Meerut / Gold Rate: सर्राफा व्यापारियों की बड़ी भविष्यवाणी, दिवाली तक सोना होगा बहुत सस्ता, जानिए भाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.