scriptUP Assembly Elections 2022 : शाह मंत्र से चुनाव का पहला द्वार भेदेगी भाजपा,गृहमंत्री आज मेरठ में | Home Minister Amit Shah on Meerut tour today | Patrika News
मेरठ

UP Assembly Elections 2022 : शाह मंत्र से चुनाव का पहला द्वार भेदेगी भाजपा,गृहमंत्री आज मेरठ में

UP Assembly Elections 2022 शामली के कैराना में आज चुनावी अभियान का श्रीगणेश करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह मेरठ पहुंचेंगे। जहां पर वे बाईपास स्थित एक होटल में वरिष्ठजनों और प्रत्याशियों से मुलाकात कर बंद कमरे में जीत का मंत्र देंगे। बता दे कि पहले चरण के चुनाव प्रचार का अब श्रीगणेश हो चुका है।

मेरठJan 22, 2022 / 02:48 pm

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 : गृहमंत्री शाह बंद कमरे में देंगे जीत का मंत्र,शामली के बाद मेरठ में पड़ाव

UP Assembly Elections 2022 : गृहमंत्री शाह बंद कमरे में देंगे जीत का मंत्र,शामली के बाद मेरठ में पड़ाव

UP Assembly Elections 2022 पहले चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। इस पहले चरण का चुनावी किला जीतने में भाजपा किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए जहां प्रदेश स्तर के नेता सभी 58 सीटों को जीत के लिए मथ रहे हैं। वहीं अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और गृहमंत्री अमित शाह ने भी कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में आज गृहमंत्री अमित शाह पहले शामली के कैराना में मौजूद हैं। उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह मेरठ पहुंचेगे। जहां पर वे बाईपास स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ जनों को बंद कमरे में जीत का मंत्र देंगे। इसी के साथ ही गृहमंत्री महानगर के प्रबुद्ध जनों से भी वार्ता करेंगे। इसके जरिए वे लोगों का मन जानने की कोशिश करेंगे।

कैरान पलायन पीड़ित परिजनों से मुलाकात
इससे पहले आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। बता दे कि पलायन से लौटकर आए लोगों के परिवार वालों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की थी। मुख्यमंत्री योगी ने उस समय पीडि़तों के परिजनों और जनसभा के दौरान पूरे जिले के लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब कैराना में पलायन नहीं होगा और गुंडे-बदमाशों के लिए कैराना ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री योगी के बाद अब चुनावी माहौल में इन्हीं पलायन पीडित परिजनों से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : प्रत्याशियों के ठेंगे पर आचार संहिता, इन पर दर्ज हुई 13 FIR


कैराना और मेरठ से चुनावी प्रचार के अभियान का श्रीगणेश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को शामली में रहेंगे। अमित शाह इस दौरान कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद वहीं पर बागपत और शामली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे मेरठ में भी कार्यकर्ताओं से चुनावी प्रचार के अभियान के संबंध में वार्ता करेंगे।

Home / Meerut / UP Assembly Elections 2022 : शाह मंत्र से चुनाव का पहला द्वार भेदेगी भाजपा,गृहमंत्री आज मेरठ में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो