scriptWeather Alert News : 30 जनवरी तक कोहरे और शीत लहर का अलर्ट, इन इलाकों में ठंड से मचेगा कोहराम | how will weather be till 30 january,fog and cold wave alert | Patrika News
मेरठ

Weather Alert News : 30 जनवरी तक कोहरे और शीत लहर का अलर्ट, इन इलाकों में ठंड से मचेगा कोहराम

Weather Alert News बारिश के बाद अब कोहरे और शीत लहर Cold wave का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 जनवरी तक शीत लहर और सुबह के समय कोहरा Fog कोहराम मचाएंगा। खासकर एनसीआर NCR और पश्चिमी उप्र के जिलों में।

मेरठJan 25, 2022 / 09:19 am

Kamta Tripathi

Weather Alert News : 30 जनवरी तक कोहरे और शीत लहर का अलर्ट, इन इलाकों में ठंड से मचेगा कोहराम

Weather Alert News : 30 जनवरी तक कोहरे और शीत लहर का अलर्ट, इन इलाकों में ठंड से मचेगा कोहराम

Weather Alert News मेरठ और सहारनपुर मंडल के अलावा एनसीआर NCR के जिलों में अब कोहरा और शीतलहर का कोहराम मचेगा। ऐसी मौसम विभाग IMD ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अब 30 जनवरी तक इसी तरह से कोहरा Fog और शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। अभी तक बारिश Rain ने पिछले 48 साल के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यानी अब रिकार्ड तोड़ने की बारी कोहरा और शीत लहर Cold wave की है। आज का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री है। यह सामान्य normal से 6 डिग्री कम है। वहीं आज का न्यूनतम 6.8 डिग्री है। यह सामान्य से 1 डिग्री कम हैं। आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। अभी 26-28 जनवरी तक तेज कोहरा का अलर्ट Alert है। उसके बाद हालांकि कोहरा हल्का होगा लेकिन शीत लहर प्रकोप मचाएगी। हालांकि अब बारिश Rain की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।
कृषि अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि दिल्ली Delhi , पंजाब, उत्तर प्रदेश UP और मध्यप्रदेश में अगले 30 जनवरी तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड UK में भारी बारिश और बर्फबारी heavy rain and snowfall के बाद उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में तेजी से ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से मौसम weather में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा।
यह भी पढ़े : Republic day : 26 जनवरी को लेकर अलर्ट घोषित,रेलवे स्टेशन और बसअडडों पर विशेष सतर्कता

उत्तराचंल और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर पश्चिमी उप्र West Up और एनसीआर पर पड़ रहा है। पश्चिमी प्रदेश के जिलों में आज लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां भी कुछ इलाकों में बारिश के बाद ठिठुरन और ठंड Cold में और इजाफा हुआ है। बर्फबारी व बारिश से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि 26 जनवरी से मौसम Weather साफ हो जाएगा लेकिन फिर भी सुबह कोहरा और शीत लहर जारी रहेगी।

Hindi News/ Meerut / Weather Alert News : 30 जनवरी तक कोहरे और शीत लहर का अलर्ट, इन इलाकों में ठंड से मचेगा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो