यह भी पढ़ेंः
महिलाओं ने पशु चोर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल यह है पूरा मामला पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा क्षेत्र की न्यू अशोकपुरी में अरुण कुमार अपनी पत्नी के साथ रहता था। अरुण कंकरखेड़ा में बिल्डर का काम करता है। उसी के साथ जान मोहम्मद भी काम करता था। वह बिल्डिंग में सरिया बांधने का काम करता था। पुलिस के अनुसार बिल्डर अरुण की पत्नी के अवैध संबंध जान मोहम्मद से हो गए थे। अरुण सुबह जाकर शाम को वापस लौटता था। पुलिस के अनुसार बुधवार को अरुण किसी काम से दोपहर में ही घर लौट आया। उसने जान मोहम्मद और पत्नी को घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
यह भी पढ़ेंः
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले दो छात्रों को मारी गोली कमरे में बंद करके पीटा पुलिस के अनुसार बिल्डर ने इसके बाद जान मोहम्मद को कमरे में बंद कर दिया और फोन करके अपने गांव डोरली से तीन दोस्तों राहुल, भूपेंद्र और शैलेंद्र को बुला लिया। चारों ने जान मोहम्मद की जमकर पिटाई की। उसे बेहोशी की हालत में बाइक के बीच में बिठाया और सरधना रोड स्थित गैस गोदाम के पीछे लेकर पहुंच गए। वहां इन्होंने जान मोहम्मद को पानी पिलाया, इसके कुछ देर बाद हीउसकी मौत हो गई। फिर चारों ने शव को गोदाम के पीछे फेंका और फरार हो गए। लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने जान मोहम्मद के रूप में उसकी शिनाख्त की।
पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी पुलिस ने जांच शुरू की तो एक आरोपी गौरव को उसने हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जान मोहम्मद को पत्नी के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया था। उसकी हत्या का उनका कोई इरादा नहीं था, उसको पीटकर अधमरा कर दिया था। फिर उसे गैस गौदाम के पीछे ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि अरुण की पत्नी और जान मोहम्मद के अवैध संबंध थे। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जान मोहम्मद की हत्या कर दी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।