scriptIMD Rainfall Alert: 3 घंटे के बाद गरज- चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी | IMD Rainfall Alert Clouds will rain with thunder and lightning after 3 hours new prediction of Meteorological Department | Patrika News
मेरठ

IMD Rainfall Alert: 3 घंटे के बाद गरज- चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

IMD Rainfall Alert: 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

मेरठFeb 02, 2024 / 04:17 pm

Anand Shukla

IMD Rainfall Alert Clouds will rain with thunder and lightning after 3 hours new prediction of Meteorological Department
IMD Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच आईएमडी ने शुक्रवार को एक नया मौसम बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा और 3 से 5 फरवरी के बीच सतही हवाओं का रुख पछुआ होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। लखनऊ समेत अलीगढ़, बहराइच, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, मेरठ, हरदोई समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सहारनपुर के आसपास के इलाकों में ओला गिरने की पुष्टि भी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।
लखनऊ का तापमान 22 डिग्री पर हुआ दर्ज
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, न्यूतम तापमान में गिरावट आई है। कई इलाकों में ये 14 के पार दर्ज हुआ है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 14.5, झांसी में 14.2 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 14 डिग्री, अलीगढ़ व उरई में 13.2 डिग्री तक पहुंच गया।
वहीं, लखनऊ का तापमान तीन डिग्री से अधिक गिरकर 22 डिग्री रिकार्ड पर दर्ज हुआ। रात के पारे में दो डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी है। बरेली में 13 डिग्री, प्रयागराज में 12 डिग्री, बहराइच, शाहजहांपुर, बाराबंकी में 12 डिग्री से अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान बारिश व हवा के चलते लखीमपुरखीरी में 16 डिग्री रहा है।
इस दिन होगी बारिश
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव के चलते 31 जनवरी से 1 फरवरी तक ओला-बारिश-गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव रहा। 2 फरवरी को इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। इससे तीन से पांच फरवरी के बीच सतही हवाओं का रुख पछुआ होगा। इसके चलते एक बार प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Hindi News/ Meerut / IMD Rainfall Alert: 3 घंटे के बाद गरज- चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो