
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोवंश के साथ ( Rape ) गंदी हरकत किए जाने की घटना सामने आई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय ( Court ) के समक्ष लेकर पहुंची तो कोर्ट में मौजूद लोगों ने भी इस घटना को घोर कलियुग की संज्ञा दी। फिलहाल न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी कर रही है।
पकड़ा गए युवक ने अपना नाम खेमचुंद पुत्र भोप बहादुर बताया है। ये मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला है। घटना रात करीब एक बजे की है। मेरठ ( Meerut ) के रहने वाले योगेश ठाकुर अपने दोस्तों के साथ आधी रात को औघड़नाथ मंदिर के पास से होकर घर लौट रहे थे। इन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक गोवंश के साथ गलत हरकत कर रहा है। इन्होंने इसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस थाने ले गए। योगेश ठाकुर ने पुलिस ( Meerut Police ) को बताया कि ये युवक जब जानवरों को ही नहीं छोड़ रहे तो हमारी मां बहनों को कैसे छोड़ेगे ? इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
मेरठ में हुई इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना यही कहा कि अब तो घोर कलियुग आ गया है। इस युवक पर आरोप है कि ये मंदिर के पास ही खड़े एक गोवंश के साथ गलत कार्य कर रहा था। समय रहते इसे देख लिया गया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाकर चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी ताकि इस कृत्य करने वाले को सजा दिलवाई जा सके।
Published on:
26 Aug 2024 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
