
ऑनलाइन गेम खेलते समय 22 साल के युवक की मौत Source- X
Meerut Crime News: यूपी के मेरठ से एक बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। यहां 22 साल के युवक मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। यह मौत तब हुई जब वे ऑनलाइन गेम खेल रहा था। बताया जा रहा है कि कैफ दोनों कानों में हेडफोन लगाकर गेम में लगा हुआ था। अचानक उसका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ गया और 300 से ऊपर पहुंच गया। इसके कारण उसके दिमाग में ब्रेन हैमरेज हो गया, यानी दिमाग की एक नस फट गई। वे उसी वक्त जमीन पर गिर पड़ा।
यह घटना मेरठ के देहली गेट थाना इलाके में हुई। कैफ के परिवार वाले बहुत सदमे में है। कैफ के पिता फारूक प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कैफ को करीब 10 साल पहले से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन इस बार हालत बहुत गंभीर हो गई। परिवार के मुताबिक, कैफ ज्यादातर समय ऑनलाइन गेम खेलता था। वे हेडफोन लगाकर घंटों गेम में डूबे रहता था। साथ ही उसने सोशल मीडिया पर रील बनाने का भी शौक था। वे अपने पिता के काम में भी थोड़ी-बहुत मदद करता था, लेकिन उसका ज्यादा समय मोबाइल और गेमिंग में ही बीतता था।
जब कैफ की तबीयत अचानक बिगड़ी, तो उसे जल्दी से नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत देखकर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में दो दिन तक इलाज चला, लेकिन रविवार को कैफ ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ज्यादा हाई बीपी की वजह से ब्रेन हैमरेज हुआ और दिमाग की नस फट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले की जांच चल रही है। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में ऐसा हो सकता है। कैफ का परिवार बहुत दुखी है। वे कहते हैं कि उनका बेटा बहुत अच्छा था, लेकिन गेमिंग की लत ने उसकी जान ले ली।
बता दें कि आजकल युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की लत तेजी से बढ़ रही है। ज्यादा देर तक गेम खेलने से तनाव बहुत बढ़ जाता है। शरीर पर दबाव पड़ता है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। नींद पूरी नहीं होती। दिल की धड़कन तेज हो सकती है। डॉक्टर और विशेषज्ञ कहते हैं कि ज्यादा उत्तेजना, स्क्रीन पर लंबे समय तक रहना और तनाव से सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां गेम खेलते-खेलते युवा की जान चली गई। युवाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा देर गेम नहीं खेलना चाहिए। बीच-बीच में आराम करना चाहिए। अगर पहले से हाई बीपी जैसी कोई बीमारी है, तो और सावधानी बरतनी चाहिए।
Updated on:
09 Feb 2026 10:00 am
Published on:
09 Feb 2026 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
