scriptToday Weather Update News : न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट | Latest weather today, rain alert in these areas | Patrika News
मेरठ

Today Weather Update News : न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Update News पल पल बदल रहे मौसम को लेकर एक और अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मेरठ और दिल्ली एनसीआर के मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई है। जिसमें कहा गया है कि आगामी 24 घंटे के भीतर दिल्ली एनसीआर और मेरठ पश्चिमी उप्र के जिलों में बादल छाए रहेंगे।

मेरठFeb 24, 2022 / 09:20 am

Kamta Tripathi

Today Weather Update News : न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Update News : न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Update News मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। तेजी से बढ़ रहे तापमान को लेकर अब मौसम विभाग ने कम होने की संभावना जताई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से चल रही तेज धूल भरी हवाओं के चलते जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं धूप भी ठंड के असर को काफी कम रही थी। जिससे मौसम के साथ ही तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहा था। अब कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने दावा किया है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर मौसम के बदलाव को झेलना होगा।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में मेरठ पश्चिमी उप्र और दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव होगा। इस बदलाव से जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी वहीं कुछ हिस्सों में मामूली बूंदाबादी भी होगी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी के बाद से पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर तक चला गया है। उन्होंन बताया कि इन इलाकों में आमतौर पर फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और मार्च का 29.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस फरवरी के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यह भी संभावना जताई गई है कि आगामी 28 तारीख को यह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़े : शुभ कार्यों पर 14 अप्रैल तक लगा ब्रेक,जाने किस महीने से शुरू होगा विवाह कार्य

फरवरी महीने के अंंतिम दिनों में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस हिसाब से मार्च के तीसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 36- 37 और न्यूनतम 16-17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के पश्चिमी भाग और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। जिससे आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान,पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

Home / Meerut / Today Weather Update News : न्यूनतम तापमान में आएगी इतनी गिरावट,इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो