उधर, बड़ौत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना का पांच राउंड समाप्त हो चुका है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अमित किराना 15077 मत के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। जबकि रालोद प्रत्याशी अश्वनी 12020 मत के साथ दूसरे नंबर पर तो बीएसपी प्रत्याशी सलीम 11078 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश 593 वोटों के साथ काफी पिछड़ चुके हैं। प्रथम और दूसरे राउंड कि बात करें तो रालोद प्रत्याशी अश्वनी को 5784 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अमित राणा को 7466 मिले हैं। वहीं बीएसपी प्रत्याशी सलीम को 4067 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह अभी तक भाजपा प्रत्याशी अमित राणा रालोद प्रत्याशी अश्वनी से आगे चल रहे हैं। बता दें कि यहां अंतिम चरण में मतदान के बाद एक प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को शुरू हुई मतगणना में पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हुई है।