पुलिस की गिरफ्त में अाया अपराधी प्रदीप सिंघल नॉर्मल अपराधी नहीं है, बल्कि शातिर और मास्टरमाइंड अपराधी है, जिसने नोट बंदी के महासंकट के दौरान भी आसानी से पैसा कमाने का प्लान बना लिया। इसने साथी ललित शर्मा, राजकुमार यादव और सोनिया सिंह जैसे 11 लोगों के साथ मिलकर गाजियबाद में एक ऑनलाइन कम्पनी शुरू कर दी। इन्होंने लोगों को गाड़ी, विश्व टूर और पैसे डबल करने का झांसा दिया। इसमें इन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये अपने बैंक अकाउंट में डलवाकर अपनी साइट पर यूजर और पासवर्ड दे दिया, जिसमे कुछ विज्ञापन पर लाइक करके प्रति विज्ञापन पर 5 रू प्राप्त होने का झांसा दिया, काफी लोगों ने इनको अपनी मेहनत की कमाई देकर काम शुरू कर दिया, जिसके बाद इन्होंने करोड़ों रूपये एकत्र करके कम्पनी बंद कर दी।