scriptमेरठ कैंट देश की 62 छावनियों में स्वच्छता मामले में दूसरे स्थान पर, गाजियाबाद को भी मिला अवार्ड | Meerut Cantt ranks second in the cleanliness among 62cantonments | Patrika News
मेरठ

मेरठ कैंट देश की 62 छावनियों में स्वच्छता मामले में दूसरे स्थान पर, गाजियाबाद को भी मिला अवार्ड

आखिरकार मेरठ के माथे पर गंदगी का लगा कलंक कुछ हद तक साफ हो गया। मेरठवासियों और निगम के प्रयास से देश के टॉप 30 शहरों में मेरठ को शुमार कर लिया गया। मेरठ को स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 27 वां स्थान मिला है। इससे मेरठवासियों में खुशी की लहर है। वहीं मेरठ कैंट देश की 62 छावनियों में स्वच्छता मामले में दूसरे स्थान पर आया है। गाजियाबाद को अवार्ड मिला है।

मेरठNov 20, 2021 / 03:02 pm

Mahendra Pratap

cantt.jpg
मेरठ। शहर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जिससे पूरे देश में मेरठ का गौरव और अधिक बढ़ गया। स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, जिसे शहरवासियों द्वारा भली—भॉति तरीके से समझा जा रहा है। इसके जानकारी तब हुई, जब शनिवार दोपहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम जारी हुआ। इसमें मेरठ कैंट ने स्वच्छता के मामले में 62 छावनियों में से दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मेरठ शहर को फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी का अवार्ड मिला है। मेरठ को इससे पहले ये अवार्ड नहीं मिला था। यह पहली बार है, जब मेरठ को राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है। इसके साथ ही मेरठ को स्वच्छ सर्वेक्षण में 3598.23 अंक मिले हैं और 27वीं रैंक हासिल की है।
गाजियाबाद और नवी मुबंई को मिला ये अवार्ड
सरकार द्वारा देश को स्वच्छ बनाने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। शहरवासियों द्वारा हर समय कोशिश रहती है कि वह अपने शहर को स्वच्छ रखे। देश में स्वछता के स्थान को देखने के लिए हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाता है। जिसमें इस बार मेरठ कैंट और शहर को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिसके चलते देश भर की रैंकिंग में मेरठ नगर निगम को 27वीं रैंक मिली है। मेरठ नगर निगम को 3598.23 अंक मिले हैं।
यह भी पढ़े: नाबार्ड बढ़ाएगा किसानों की आय,पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए मिलेगा लोन

गौरतलब है कि पिछले साल मेरठ नगर निगम की रैंकिंग 41वीं थी। इसके साथ ही 10 से 40 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में नवी मुंबई को इंडियाज क्लीनेस्ट बिग सिटी, गाजियाबाद को बेस्ट बिग सिटी इन इनोवेशंस एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने पुरस्कारों की घोषणा की थी। जिसके चलते मेरठ नगर निगम की ओर से महापौर सुनीता वर्मा व नगर आयुक्त मनीष बंसल अवार्ड लेने पहुंचे।
नगर निगम ने बड़े पैमाने पर की थीं तैयारियां
इसके साथ ही इस बार 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम ने बड़े पैमान पर तैयारियां की थीं। जिनमें प्रमुख रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सभी वार्डों में अधिकतम घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया। ओडीएफ प्लस प्लस के लिए सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक तरीके से बनाया गया। जिसका परिणाम स्वरूप ओडीएफ प्लस प्लस फ्री वाले शहरों की श्रेणी में आने में कामयाब हुए। पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए गांवड़ी में पूर्व से ही प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे कूड़े के लगे ढेर का निस्तारण संभव हो पाया। वहीं लोहिया नगर में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थापना की गई। त्वरित रूप से वहां कूड़े के लगे ढेर का निस्तारण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न सोसाइटी, विभिन्न प्रतिष्ठानों व लोगों के बीच में स्वच्छता की जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।

Home / Meerut / मेरठ कैंट देश की 62 छावनियों में स्वच्छता मामले में दूसरे स्थान पर, गाजियाबाद को भी मिला अवार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो