scriptमेरठ की छोरी अन्नू रानी का जैवलिन थ्रो में कमाल, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन | Meerut daughter Annu Rani won bronze in javelin throw in Commonwealth Games | Patrika News
मेरठ

मेरठ की छोरी अन्नू रानी का जैवलिन थ्रो में कमाल, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

Commonwealth Games in Annu Rani कामनवेल्थ खेल 2022 में मेरठ की छोरियों ने धमाल मचाया हुआ है। रूपल चौधरी,प्रियंका गोस्वामी के बाद अब मेरठ की एक और बेटी अन्नू रानी ने कॉमनवेल्थ खेल में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता है। मेरठ की तीन बेटियों ने देश के लिए अभी तक चार पदक जीतकर जहां देश का मान बढ़ाया है। वहीं इससे मेरठ का नाम भी रोशन हुआ है।

मेरठAug 07, 2022 / 06:35 pm

Kamta Tripathi

मेरठ की छोरी अन्नू रानी का जैवलिन थ्रो में कमाल, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

मेरठ की छोरी अन्नू रानी का जैवलिन थ्रो में कमाल, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

Commonwealth Games in Annu Rani मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने कॉमनवेल्थ खेल में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर आपने गांव से लेकर देश तक का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। अन्नू रानी मेरठ की सरधना तहसील के गांव बहादरपुर की रहने वाली है। कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक भारत की झोली में डाल कर अन्नू रानी ने कमाल कर दिखाया है। अन्नू रानी के कांस्य पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव में अन्नू के घर मिठाइयां बांटी जा रही हैं और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलीट अन्नू रानी से भाला फेंक प्रतियोगिता में देश को गोल्ड की उम्मीद थी। लेकिन उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि चोटिल होने की वजह से नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में पदक का पूरा दारोमदार मेरठ की बेटी अन्नू रानी पर था। अन्नू रानी का अपने खेत की चकरोड़ से बर्मिंघम तक पहुंचने का सफर बेहद दिलचस्प रहा है।
यह भी पढे़ : खेल की प्रेक्टिस के लिए पैसा बचाने को गुरुद्वारे में लंगर खाकर पेट भरती थी प्रियंका गोस्वामी, आज जीत लिया भारत के लिए पदक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियों ने बर्मिंघम में धाक जमाई है। पश्चिमी उप्र की ये बेटियां देश पर मेडल की बरसात कर रही हैं। आज अन्नू रानी ने मेडल जीतकर ये जता किया वो किसी से कम नहीं हैं। इससे पहले मेरठ की ही रूपल चौधरी ने दो पदक जीते थे। उसके बाद प्रियंका गोस्वामी ने कमाल करते हुए बर्मिघम में रजत पदक झटका था। लेकिन अब मेरठ की एक और बेटी अन्नू रानी ने अपना जलवा दिखा दिया।

Home / Meerut / मेरठ की छोरी अन्नू रानी का जैवलिन थ्रो में कमाल, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो