scriptVideo: Meerut के डॉक्‍टरों ने किया करिश्‍मा, आमाशय से बना डाली नई आहार नली | meerut doctor miracle of operation of acid victim | Patrika News
मेरठ

Video: Meerut के डॉक्‍टरों ने किया करिश्‍मा, आमाशय से बना डाली नई आहार नली

Highlights

Meerut के एक अस्पताल में हुआ महिला का जटिल ऑपरेशन
महिला ने पी लिया था एसिड, बंद हो गई थी आहार नाल
गैस्ट्रिक पुलउप के नाम से जाना जाता है ऑपरेशन को

मेरठJan 03, 2020 / 09:21 am

sharad asthana

vlcsnap-2020-01-03-09h03m41s466.png
मेरठ। जिले की चिकित्सा सुविधाएं दिल्ली (Delhi) और देश के अन्य महानगर में मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं को टक्कर दे रही हैं। यहां पर आधुनिक और संसाधनों से युक्त अस्पताल तो हैं ही, साथ ही इनमें काम करने वाले डॉक्‍टर भी बेजोड़ और काफी होनहार हैं।
यह भी पढ़ें

सर्राफ की दुकान से साेने की अंगूठी लेकर भागा युवक, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, देखें वीडियो

गलती से पी लिया था तेजाब

मेरठ (Meerut) के डॉक्‍टर (Doctor) ध्रुव जैन ने एक महिला मरीज की बंद आहार नली का विकल्प उनके आमाशय से तैयार कर दिया। डॉ. ध्रुव ने महिला के अमाशय से ही एक नई आहार नली का निर्माण कर दिया। उन्‍होंने बताया कि इस महिला ने गलती से तेजाब (Acid) पी लिया था। इस कारण उसकी आहार नली प्रभावित हुई और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गई थी। इसके बाद उसे खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह दिल्ली और अन्य कई जगहों पर अपना इलाज करवा चुकी थी, लेकिन कहीं उसको आराम नहीं मिला।
यह भी पढ़ें

New Year 2020 पर पुलिस ने चलाया अभियान, 17 से अधिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

ऑपरेशन में करीब 6 घंटे लगे

इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ डॉ. ध्रुव के पास पहुंची थीं। डॉक्‍टर ने ऑपरेशन करके अमाशय से नई आहार नली का निर्माण कर दिया। इस ऑपरेशन में पेट से आमाशय को गले तक पहुंचाकर नई आहार नली का निर्माण किया गया। इस ऑपरेशन को गैस्ट्रिक पुलउप के नाम से जाना जाता है। इसमें करीब 6 घंटे का समय लगा। इसी दौरान एक अन्य मरीज भी आया, जिसकी आहार नली में कैसर था। इस वजह से वह खाना नहीं खा पा रहा था। उसकी आहर नली भी ऑपरेशन कर निकाली गई। उसके बाद नई आहार नली का निर्माण अमाशय से किया गया। दोनों मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा। अब दोनों को खाने पीने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है।

Home / Meerut / Video: Meerut के डॉक्‍टरों ने किया करिश्‍मा, आमाशय से बना डाली नई आहार नली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो