अकबर की अरबों की संपत्ति अकबर बंजारा की लिसाड़ीगेट में बनी करोड़ों रुपये कीमत की दुकानों को गत 30 अप्रैल को बुल्डोजर बाबा ने ध्वस्त कर दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास से अकबर ने अलीशान बंगला है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखे थे। असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है।