28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…बता मुझसे शादी करेगी या नहीं इतना कहकर मनचले ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

मनचले ने छात्र के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। युवक ने पहले छात्रा से पूछा-बता मुझसे शादी करेगी या नहीं…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Jan 2023, 6:52 PM IST

…बता मुझसे शादी करेगी या नहीं इतना कहकर मनचले ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

बता मुझसे शादी करेगी या नहीं, इतना कहकर मनचले ने फायरिंग कर दी। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाका दहल उठा। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली है।


तीन साल से कर रहा है परेशान
बताया जाता है कि आरोपी युवक पड़ोस की एक छात्रा से शादी करना चाहता है। छात्रा उससे शादी नहीं करना चाहती। वह हर बार मना कर देती है। करीब तीन साल पहले छात्रा ने मनचले से तंग आकर पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद भी आरोपी युवक परेशान कर रहा है।


शादी की जिद पर अड़ा आरोपी
आरोपी ने आज दोपहर उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसने फिर से पूछा, बता मुझसे शादी करेगी या नहीं। छात्रा ने मना कर दिया तो उसने फायरिंग कर दी। जिसके चलते पीड़िता का परिवार दहशत में आ गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फायरिंग के बाद आरोपी फरार है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग