scriptmonsoon 2022 update :पश्चिमी उप्र इस तारीख को दस्तक देगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश | Monsoon will reach West and East UP after 20 June | Patrika News
मेरठ

monsoon 2022 update :पश्चिमी उप्र इस तारीख को दस्तक देगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

monsoon 2022 update पश्चिमी उप्र में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने चौकाने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में मानसून तय समय में देरी से पहुंचेगा। इसका कारण बंगाल की खाडी में प्रवेश के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते अब मानसून उत्तरी भारत की ओर काफी धीमी गति से बढ़ रहा है। अब यह तय समय से देरी से पहुंचेगा।

मेरठJun 13, 2022 / 09:08 am

Kamta Tripathi

monsoon 2022 update : मानसून की रफ्तार हुई कम, जानिए अब कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

monsoon 2022 update : मानसून की रफ्तार हुई कम, जानिए अब कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

monsoon 2022 update पूरे पश्चिमी उप्र में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। आसमान से इस समय आग बरस रही है। अभी राहत की कोई उम्‍मीद नहीं दिख रही है। गत रविवार के बाद आज सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। आग उगलती गर्मी से लोग परेशान हैं। सूर्य देव के रौद्र रूप आम लोगों को परेशान कर रहा है। एक जून से शुरू हुई भीषण गर्मी से अभी तक किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। लेकिन हाल फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा था। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा था। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। आज सोमवान को मौसम साफ रहेगा। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहेगा।
यह भी पढ़े : Kanwar Yatra 2022 : दो साल बाद इस बार जोरशोर से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड से यूपी तक शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते उत्तरी भारत के पूर्वी उप्र और पश्चिमी उप्र में मानसून देरी से आएगा। उन्होंने बताया कि मानसून 18 जून तक इन इलाकों में पहुंच सकता था। लेकिन अब ये दो तीन दिन देरी से उप्र में प्रवेश करेगा। मेरठ में गर्मी इस बार भीषण पड़ रही है। जून का पहला पखवाड़ा बीतने में दो दिन बचे हैं और तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

Home / Meerut / monsoon 2022 update :पश्चिमी उप्र इस तारीख को दस्तक देगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो