scriptHar Ghar Tiranga: मेरठ में बिके दो लाख से अधिक तिरंगा झंडे, सामाजिक संगठनों ने लगाए स्टाल | More than two lakh tricolor flags sold in Meerut on har ghar tiranga campaign | Patrika News
मेरठ

Har Ghar Tiranga: मेरठ में बिके दो लाख से अधिक तिरंगा झंडे, सामाजिक संगठनों ने लगाए स्टाल

Har Ghar Tiranga आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मेरठ के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मेरठ में भाजपा और सामाजिक संगठनों के अलावा पोस्टआफिस में भी तिरंगा खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है। मेरठ में अब तक दो लाख तिरंगा झंडों की बिक्री हो चुकी है। जबकि अभी 15 अगस्त के 8 दिन बाकी है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर इस समय युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मेरठAug 06, 2022 / 10:24 am

Kamta Tripathi

Har Ghar Tiranga: मेरठ में बिके दो लाख से अधिक तिरंगा झंडे, सामािजक संगठनों ने लगाए स्टाल

Har Ghar Tiranga: मेरठ में बिके दो लाख से अधिक तिरंगा झंडे, सामािजक संगठनों ने लगाए स्टाल

Har Ghar Tiranga मेरठ में इस समय चारों तरफ तिरंगा झंडा की धूम है। जहां देखों तिरंगा झंडा लहरा रहा है। हर दुकान और बडे़ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा झंडा की बिक्री हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए लोग तिरंगा झंडा की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विक्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी बागपत रोड पर विक्रय केंद्र का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर के द्वारा किया गया। वहीं मेरठ के कैंट डाकघर में भी तिरंगा झंडा की बिक्री हो रही है। कैंट डाकघर में तिरंगा झंडा लोग काफी संख्या में खरीदकर ले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के उत्सव को इस बार काफी बड़े महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत इस बार सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की है। जिससे जुड़कर सभी लोग इस बार 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इसके साथ ही 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगा डीपी लगाने का आग्रह किया है। इसके लिए युवाओं में क्रेज देखा जा रहा है।
यह भी पढे़ : UP Roadways का ऐलान, बसों में दो दिन महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त..मुफ्त, जानें कब

वहीं सामाजिक संगठनों ने भी तिरंगा झंडा की बिक्री के लिए स्टाल लगाए है। मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में इन दिनों कैदी तिरंगा झंडा बना रहे हैं। तिरंगा झंडा बनाने के लिए मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वहित कल्याण सेवा समिति ने सिलाई मशीन दी है। संस्था की ओर से दी गई दस सिलाई मशीन में जेल के बंदी राष्ट्रीय ध्वज को तैयार कर रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड अंबेसडर मधु वत्स ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि आज उनके द्वारा जिला कारागार में दी सिलाई मशीन पर तिरंगा झंडे तैयार किए जा रहे हैं। ये उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है।

Home / Meerut / Har Ghar Tiranga: मेरठ में बिके दो लाख से अधिक तिरंगा झंडे, सामाजिक संगठनों ने लगाए स्टाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो