4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या फैसले को लेकर मुस्लिम नेताओं ने पुलिस अफसरों को दिलाया भरोसा, कही ये बड़ी बात

Highlights पुलिस अफसरों ने विशेष वर्ग के लोगों के साथ बैठक की अफसरों ने दिए कानून व्यवस्था कड़ी रखने के दिए निर्देश शहर काजी समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग हुए शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Oct 2019, 10:50 AM IST

meerut

मेरठ। अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने 40 दिन तक विस्तार से सभी पक्षों को सुना। सुनवाई पूरी होने के बाद अब सभी को फैसलों का इंतजार है। ज्यादा संभावना है कि 30 दिनों के भीतर फैसला आ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत इससे पहले फैसला आना तय है। 16 नवंबर को शनिवार है और 17 नवंबर को रविवार है, ऐसे में फैसला इन दो तारीखों से पहले आ सकता है।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस पूर्व मंत्री ने करोड़ों की जमीन का कराया फर्जी बैनामा, पुलिस कभी कर सकती है गिरफ्तार

अयोध्या फैसले से पहले शहर की कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए मेरठ पुलिस लाइन में बैठक हुई। इस बैठक में विशेष वर्ग के लोगों को बुलाया गया था। एसएसपी ने सभी सीओ, सभी एडिशनल एसपी और सभी थाना प्रभारियों को बैठक में बुलाया। बैठक में 17 नवंबर तक पूरे जिले में सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अयोध्या प्रकरण में जो भी फैसला आएगा वह माननीय होगा। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद दूसरे लोगों की बैठक बुलाई जाएगी। विशेष वर्ग के लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हर व्यक्ति मानेगा।

यह भी पढ़ेंः दिवाली की पार्टी में जिगरी दोस्तों में हुई ऐसी मारपीट कि मच गई अफरातफरी, थाने में हुआ जमकर हंगामा

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई गड़बड़ करेगा तो हम खुद ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर देंगे। बैठक में शहर काजी भी शामिल रहे।एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि विशेष वर्ग के लोगों को बुलाकर बैठक की गई है। बैठक में इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि मेरठ में पहली बार ऐसी मीटिंग हुई, जब विशेष वर्ग के सभी लोगों ने स्वयं आकर इस मुद्दे पर बात की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश