scriptBIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं का बड़ा बयान, देश में इन मुस्लिमों को रहने का अधिकार | muslim rashtriya manch shahin parvez gave a statement | Patrika News
मेरठ

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं का बड़ा बयान, देश में इन मुस्लिमों को रहने का अधिकार

राम मंदिर बनवाने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने खाई अल्लाह की कमस
देश में रहने वाला हर आदमी हिंदुस्तानी और हिंदुस्तानियों की आस्था श्रीराम में है

 

मेरठApr 02, 2019 / 11:18 am

virendra sharma

shahin

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं का बड़ा बयान, देश में इन मुस्लिमों को रहने का अधिकार

मेरठ। लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। जीत के लिए प्रत्याशी पूरा दमखम दिखा रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होंगे। लेकिन इस बार चुनाव में राममंदिर का मुद्दा गायब है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा के बीच राम मंदिर को लेकर आमने-सामने रहेे है। लोगों की आस्था का प्रतीक रामलला का मंदिर बनाने के लिए मंथन का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर यह मुद्दा मुस्लिम महिलाओं ने उठाया है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: सपा के कद्दावर नेता के बेटे का हत्यारा निकला भाजपा विधायक का भांजा

हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम महिलाएं भी राम मंदिर बनवाने के पक्ष में है। सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले महिलाओं ने मेरठ के छीपी टैंक मोहल्ले में बैठक की। बैठक में अल्लाह की कसम खाकर राम मंदिर बनाने की बात कही है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहीन परवेज ने कहा कि देश में रहने वाला हर आदमी हिंदुस्तानी और हिंदुस्तानियों की आस्था श्रीराम में है। ऐसे में अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए और यह सबसे अच्छा समय है जब राम मंदिर बन सकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का जो सहयोग चाहिए होगा, वह जरूर मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी सियासी फायदे के लिए राम मंदिर नहीं बनने देना चाहते है। शाहीन परवीन ने कहा कि बाबर से हिंदुस्तानी मुसलमानों का कोई लेना देना नहीं है। उसने हिंदुओं को नहीं बल्कि मुस्लिमों को भी गुलाम बनाया था। शाहीन की माने तो देश में राष्ट्रवादी मुसलमानों को ही रहने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि में सभी देशवासियों की आस्था है, इसलिए अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनना चाहिए।

Home / Meerut / BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम महिलाओं का बड़ा बयान, देश में इन मुस्लिमों को रहने का अधिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो