scriptUP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका, बोले ‘हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव’ | Muslims said we will win BJP candidate MLC election | Patrika News
मेरठ

UP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका, बोले ‘हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव’

UP MLC Election 2022 एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर माहौल अब काफी गरम हो चुका है। मेरठ—गाजियाबाद एमएलसी चुनाव 2022 भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रशन बना हुआ है। सपा रालोद गठबंधन से रालोद प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिसके चलते मेरठ गाजियाबाद एमएलसी चुनाव काफी रोचक हो चला है।

मेरठApr 05, 2022 / 03:20 pm

Kamta Tripathi

UP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका,बोले 'हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव'

UP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका,बोले ‘हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव’

UP MLC Election 2022 एमएलसी चुनाव जीतने को लेकर भाजपा के मंत्री से लेकर संगठन के पदाधिकारी और संघ ने भी कमान संभाल ली है। भाजपा ने मेरठ एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चार जिलों के मंत्री के अलावा दो केंद्रीय मंत्री और सांसद—विधायकों को भी मैदान में उतार दिया है। सभी मिलकर चुनाव जीतने के लिए नट बोल्ट कस रहे हैं। इन चार जिलों के मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें भी हो रही हैं। मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के करीब ढाई सौ मुस्लिमों ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता स्वीकार की। इसके बाद भगवा पटका पहनकर भाजपा प्रत्याशी को एमएलसी चुनाव जितवाने की बात कही।
जिन मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की इसमें अधिकतर मतदाता हैं। सभी ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार करने के बाद कहा कि वे पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज को जिताकर एमएलसी बनवाएंगे और उनको सदन पहुंचाएंगे। बागपत सांसद सत्यपाल सिंह शाम को बाइपास स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल लगातार मैदान में डटे हुए हैं और मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। जबकि सभी विस क्षेत्रों में बैठक हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े : Meerut Ghaziabad MLC Election 2022 : सीएम योगी के इन मंत्रियों की खास दांव पर, दिग्गजों के जमीनी पकड़ का इम्तिहान

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने रविवार को चुनाव कार्यालय पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी ने ढाई सौ से ज्यादा मुस्लिम चेहरों को भाजपा का पटका पहनवाया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करने की बात कही। धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी का आभार जताया। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अजय भराला, डा. विशाल सारस्वत एवं वीनस शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindi News/ Meerut / UP MLC Election 2022 : मुस्लिमों ने पहना भगवा पटका, बोले ‘हम जिताएंगे भाजपा को एमएलसी चुनाव’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो