scriptनिकाय चुनाव- यहां कुख्‍यात की पत्‍नी के सामने खड़ी हुईं भाजपा प्रत्‍याशी, लखनऊ से रखी जा रही नजर | nikay chunav 2017 first phase voting in meerut tomorrow | Patrika News
मेरठ

निकाय चुनाव- यहां कुख्‍यात की पत्‍नी के सामने खड़ी हुईं भाजपा प्रत्‍याशी, लखनऊ से रखी जा रही नजर

बुधवार को होगी निकाय चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग, मेरठ का करनावल अतिसंवेदनश्‍ाील केंद्रों में

मेरठNov 21, 2017 / 11:44 am

sharad asthana

nagar nikay chunav

nagar nikay chunav

मेरठ। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को प्रथम चरण का तदान होगा। इसमें मेरठ में भी बुधवार को वोटिंग होगी। जनपद का करनावल नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल है। जनपद में करनावल पर जिला प्रशासन आैर पुलिस की नजर तो है ही, साथ ही लखनऊ से भी इस खास मतदान केंद्र पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, यहां पहली बार भाजपा की उम्मीदवार खड़ी हो रही है। अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार शामिल हैं।
नैनी सेंटर जेल में बंद है उधम सिंह

इसमें इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह की पत्नी पुष्पा भी मैदान में हैं। नामांकन के बाद से यहां पुलिस विशेष नजर रखे हुए हैं। अपनी चौधराहट कायम रखने के लिए यहां उधम सिंह आैर सतीश ग्रुप में हमेशा तनातनी रही है। इसका असर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हमेशा देखा गया है। दोनों ग्रुपों में खूनखराबे को देखते हुए यहां के मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। पुलिस ने पहले से ही यहां विशेष निगरानी शुरू कर दी है। वर्दी आैर सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी यहां की एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
मैदान में 11 उम्मीदवार

करनावल की अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए 12 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से एक के नाम वापसी के बाद 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा की उम्मीदवार विमला को छोड़कर सभी दस निर्दलीय हैं। इनमें उधम सिंह की पत्नी पुष्पा, पूर्व चेयरमैन सतीश, ब्रजपाल, धर्मपाल, सुभाष, सोहनबीरी, सुमित्रा, मुकेश, सीमा आैर सतपाल शामिल हैं। भाजपा ने पहली बार यहां अपना उम्मीदवार उतारा है। करनावल नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं आैर करीब साढ़े नौ हजार वोटर हैं।
एेसा रहा है यहां का इतिहास

करनावल नगर पंचायत चुनाव में प्रथम चेयरमैन सुजीत कुमार थे। उसके बाद रणबीर सिंह, सुजीत के भार्इ सतीश कुमार उर्फ पप्पू, उधम सिंह की मां सुमित्रा व सुजीत की विधवा सरला अध्यक्ष रही हैं। इनमें उधम सिंह व सतीश के परिवार में चौधराहट को लेकर हमेशा तलवारें खिंची हैं। इस बार उधम सिंह जेल में है आैर प्रदेश में भाजपा सरकार है आैर पहली बार भाजपा उम्मीदवार खड़ी है। पुलिस की निगरानी बहुत बढ़ गर्इ है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है क‍ि करनावल समेत सभी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रीें की निगरानी की जा रही है। यहां शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो