scriptOMG: मेरठ में काले नाग की दहशत, रातभर जागकर पहरा दे रहे लाेग | OMG: Black Snake's Panic in Meerut, Can't See You Overnight | Patrika News
मेरठ

OMG: मेरठ में काले नाग की दहशत, रातभर जागकर पहरा दे रहे लाेग

काले नाग की दहशत में रात-रात भर जागकर दे रहे लोग पहरा
वन विभाग को सूचना देने के बाद भी सांप नहीं पकड़ा जा सका

मेरठJul 14, 2020 / 12:41 pm

shivmani tyagi

snake

nag

मेरठ (meerut news) मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इन दिनों काले नाग ( snake) की दहशत फैली हुई है। नाग की दहशत में लाेग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे कई बार काले नाग को देख चुके हैं। कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा। अब यह काला नाग इलाके में दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। रात में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे और बच्चों को भी बाहर निकलनें पर दिन में भी पाबंदी लगा दी गई है।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी लाल क्वार्टर में लाेगाें ने जब से काला नाग देखा है तभी से वह दहशत में हैं। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर आई लेकिन वह इधर-उधर जांच कर वापस लौट गई। यानी काफी तलाश करने के बाद भी काले नाग को पकड़ा नहीं जा सका। इसके चलते लोगों में दहशत है। लाेग अब अपने घरों से बाहर निकलते हुए भी डरने लगे हैं और कुछ लोगों का ताे यह तक कहना है कि उन्हे सपने में भी काला नाग दिखाई दे रहे है।
लिसाड़ी गेट के विकासपुरी क्षेत्र के लोगों से जब हमने बात की ताे उन्हाेंने बताया कि, दो सप्ताह से उनके क्षेत्र में काला नाग देखा जा रहा है। इससे दहशत बनी हुई है। रविवार देर रात फिर काला नाग फन निकाले हुए कुछ लोगों को नजर आया तो उन्होंन शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और रातभर जागते रहे। रात में ही वन विभाग को इसकी सूचना दी तो टीम मौके पर आई। लोगों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने खानापूर्ति की और वापस लौट गए।
लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने काले नाग को ढूंढने की कोशिश नहीं की। इस कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। जिन लोगों ने काले नाग को देखा उनका कहना है कि नाग की लंबाई करीब 5 फुट के आसपास है। वह आदमी को देखकर फन निकालता है। इसी घटना का एक दूसरा पहलू यह भी है कि, इसी कालाेनी के कुछ लोग सावन के महीने में सांप का निकलना शुभ मान रहे हैं।

Home / Meerut / OMG: मेरठ में काले नाग की दहशत, रातभर जागकर पहरा दे रहे लाेग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो