पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर सोनीपत के कुंडली में उतरेगा। वहां से वह एक्सप्रेस-वे से कार से बागपत पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के चार जोन मेरठ, आगरा , बरेली और झांसी का पुलिसबल तैनात किया गया है। इसके अलावा पीएम के दौरे के मद्देनजर यूपी समेत कई राज्यों की खुफिया एजेंसी ने बागपत में डेरा डाल रखा है। जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है, वहीं खुफिया एजेंसी बागपत के होटल, ढाबों व भीड़वाले स्थानों पर नजर लगाए हुए हैं।