11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी दिलाने के बहाने प्रेमजाल में फंसाता था आफताब, धर्मांतरण के बाद करा देता था शादी

Highlights: -छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर नौकरी का झांसा देकर करता था अगवा -पश्चिम उप्र के कई जिलों में ले रखा था किराए पर मकान -आफताब के खतरनाक मंसूबे जान पुलिस के उडे़ होश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 Jan 2021, 10:41 AM IST

3047c968-f5aa-4fdb-a632-d8963a93b320.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। बस्ती की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर मेरठ के मवाना में लाकर रखने वाले अफताब से कई सनसनीखेज जानकारियां हासिल हुई हैं। जिन्हें जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल, अफताब लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकेा नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसके बाद उनको अगवा कर लेता था। प्रेम जाल में फंसी युवतियों को भी पता नहीं होता था उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पश्चिम उप्र के कई जिलों में किराए पर कमरे ले रखे हैं, जहां पर वह प्रेमजाल में फंसाई हुई लड़कियों को रखता है। शातिर युवतियों का धर्मांतरण कराने के बाद उनकी शादी भी करा देता था। पुलिस पड़ताल कर रही है कि अभी तक आफताब किन-किन लड़कियों धर्मांतरण करा चुका है।

यह भी पढ़ें: सरकारी शौचालय में गई छात्रा का किडनैप कर गैंगरेप, तीन सगे भाईयों ने की दरिंदगी

बस्ती से बहकाकर लाया था दो लड़कियों को

आफताब ने पुलिस को बताया कि बस्ती जनपद के रुदौली थाना के अंतर्गत रहने वाली दो लड़कियों का मतांतरण कराने की नीयत से ही मवाना लाया था। उसने बताया कि तीन वर्ष पहले 22 वर्षीय युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती से उसने प्यार का नाटक किया। युवती की 15 साल की सहेली से संपर्क किया। उसको भी नौकरी का झांसा दिया। अभी तक दोनों लड़कियों को मालूम भी नहीं था कि उन्हें धर्मांतरण के लिए लाया गया था। एसएसपी ने बताया कि मवाना में आफताब का संपर्क किस-किस से है। इसकी पड़ताल भी की जा रही है।

यह भी देखें: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था यह काम, 27 हुए गिरफ्तार

मवाना के नंदू ने अपना मकान आफताब को किसके कहने पर किराए पर दिया था। इसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। नाबालिग छात्रा का भाई और मां मवाना पहुंचा। उसने बताया कि थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि अब कभी वह बहन से मिलेगा। साथी छात्रा उनसे एक किलोमीटर दूरी पर रहती है। उन्होंने बताया कि हमारी बेटी को नौकरी का लालच दिया गया था। पुलिस शातिर आफताब से पूछताछ कर रही है।