मेरठ। जिले में दसवीं की छात्रा का अपहरण कर तीन सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना थाना दौराला क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। दरअसल, थाना क्षेत्र के गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के पास बने सरकारी शौचालय में गई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक शौचालय के पास आया और तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर अपने घर ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।