scriptस्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए मंदिर में हो रही पूजा तो मस्जिद में विशेष नमाज | Prayer for Lata Mangeshkar recovery at Mandir Masjid in Meerut | Patrika News
मेरठ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए मंदिर में हो रही पूजा तो मस्जिद में विशेष नमाज

स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस समय अस्वस्थ्य चल रही हैं। उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए देश और विदेश में उनकी आवाज के कायल लोग प्रार्थना कर रहे हैं। देश में हर वर्ग के लोग उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मेरठ में भी लगा के स्वास्थ्य को लेकर विशेष पूजा अर्चना शुरू की गई है। वहीं उनके स्वास्थ्य होने को लेकर मस्जिद में भी विशेष नमाज अदा की गई।

मेरठJan 21, 2022 / 10:29 am

Kamta Tripathi

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए मंदिर—मस्जिद में प्रार्थना दुआ के लिए उठ रहे हाथ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लिए मंदिर—मस्जिद में प्रार्थना दुआ के लिए उठ रहे हाथ

स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस समय मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता जी अभी भी मुम्बई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल की आईसीयू में हैं। डॉक्टर द्वारा सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई है। जिसके बाद देश में उनके लिए करोडों हाथ दुआ के लिए उठ रहे हैं। स्वर कोकिला और देश विदेश में करोड़ो फैंस के दिलों पर अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेरने वाली देश की प्रसिद्ध गायक लता मंगेशकर की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए संयुक्त व्यापार समिति के पदाधिकारी और सदस्य देवी नगर सूरज कुंड रोड स्थित माँ सरस्वती के मंदिर पहुँचे।
इस दौरान पंडित सुरेश भारद्वाज द्वारा लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की गई। बता दे कि 8 जनवरी 2022 को लता मंगेशकर जी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और तभी से वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 92 साल की लता मंगेशकर जी को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है। मंदिर में सभी ने माँ सरस्वती, माँ दुर्गा से लता जी के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की है। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा शुरू की गई है। यह पूजा तब तक चलती रहेगी जबतक कि लता मंगेशकर जी ठीक नहीं हो जाती हैं।
यह भी पढ़े : Gold Jewelery : सोने के ये 8 जेवर जिन्हें पहनने वाली महिलाएं कभी नहीं होती बीमार,खासियत जान हो जाएंगे हैरान

संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि लता जी जल्दी ठीक होकर अपने घर आ जाएं इसके बाद एक विशेष पूजा कराई जाएगी। जिसके बाद भंडारा कराकर प्रसाद बांटा जाएगा। इस मौके पर संयुक्त व्यापार समिति से अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , महामंत्री विपुल सिंघल, मंत्री वीर पल सिंह, प्रमोद कुमार, सत्यवीर, विनीत कुमार, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं गोलाकुंआ स्थित मस्जिद में गोला कुआ व्यापार संघ अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने मस्जिद में विशेष नमाज अदा कर लता मंगेशकर के स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अल्लाह जल्द ही हमारी स्वर कोकिला को स्वास्थ्य करेंगे और उनकी आवाज फिर से अपना जादू बिखेरेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो