मेरठ

प्रियंका की महापंचायत आज, कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत, जानिए रैली का पूरा शेड्यूल

Highlights:
— सरधना के कैली गांव में कांग्रेस महासचिव की महापंचायत
— दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा आएंगी रैली स्थल

मेरठMar 07, 2021 / 11:41 am

Rahul Chauhan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चौथी महापंचायत आज मेरठ के सरधना क्षेत्र के कैली गांव में होने जा रही है। रैली का समय दिन में 12 बजे रखा गया है। बता दे कि इससे पहले मुजफ्फरनगर सहारनपुर बिजनौर में प्रियंका गांधी रैली कर चुकी हैं। मेरठ में सरधना के कैली गांव में रैली का समय दिन में 1 बजे रखा गया है। जय जवान जय किसान महापंचायत को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। शनिवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। एसपी सिटी, सीओ दौराला और एलआइयू ने पुलिस बल के साथ पंचायत स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
यह भी पढ़ें

प्रधान बनने के लिए चाहिए ये योग्यता और दस्तावेज, बिना गलती भरें नामांकन वरना हो जाएगा खारिज

जय जवान जय किसान महापंचायत में किसानों को बड़ी संख्या में लाने के लिए बसों को भी लगाया गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया है। हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। किसानों में तीनों कृषि कानूनों को लेकर भारी आक्रोश है। किसान इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका वाड्रा को 15 फरवरी को मेरठ आना था।
पार्टी ने की है खास तैयारी

प्रियंका वाड्रा की पंचायत को सफल बनाने के लिए जिला स्‍तर से खास तैयारियां की गई हैं। कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष ने बताया कि इसके लिए पदाधिकारी कई दिनों गांव-गांव में जाकर किसानों से जनसंपर्क किया है। सा‍थ ही उनको महापंचायत में आने के लिए आमत्रित भी किया गया है। ये बतातें है कि किसान महापंचायत में भारी भीड़ जुटने की उम्‍मीद है।
यह भी देखें: कश्मीर में लगेगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा मुजफ्फरनगर में हुआ जलाभिषेक

प्रियंका वाड्रा दिल्ली से सड़क मार्ग से मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए कैली पहुंचेंगी। महापंचायत कैली गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के साथ उप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और जुबैर खान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.