मेरठ

मायावती पर महागठबंधन को लेकर अजित सिंह ने दिया यह बड़ा बयान, भाजपा में मच गर्इ खलबली

रालोद सुप्रीमो ने कहा- भाजपा को चुनाव से पहले ही आधे ही पुराने मुद्दे याद

मेरठOct 16, 2018 / 04:40 pm

sanjay sharma

Mission 2019 को लेकर मायावती पर अजित सिंह ने दिया बड़ा बयान, भाजपा में मच गर्इ खलबली

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल सुप्रीमो अजित सिंह ने कहा है कि महागठबंधन से भाजपा सरकार डरी हुर्इ है। इसलिए साढ़े चार साल बाद उसे राम मंदिर की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन होना तय है। इसका क्या स्वरूप होगा आैर कैसा होगा समेत सभी सवालों के जवाब दिसंबर तक मिल जाएंगे। नरेंद मोदी आैर अमित शाह डरे हुए हैं आैर विपक्ष के गठबंधन के बारे में ही सोच-सोचकर चिंता कर रहे हैं।रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने महागठबंधन में मायावती के शामिल होने को लेकर कहा कि महागठबंधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती वही फैसला लेंगी, जो जनता आैर उनकी पार्टी के हक में होगा। उन्होंने कहा कि मायावती समझदार आैर मंझी हुर्इ नेता है, वह जानती हैं कि आने वाले समय में क्या फैसला लेना चाहिए। अजित सिंह के इस बयान से भाजपाइयों में खलबली मच गर्इ है।
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पार्टी नेताआें में इस तरह भर रहे हैं जोश, मिशन 2019 के लिए ये तैयारी करने को कहा

भाजपा को चुनाव से पहले राम मंदिर याद आया

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को साढ़े चार साल में कुछ याद नहीं आया आैर अब राम मंदिर की बातें कर रही हैं। भाजपा देश में दंगे कराने की काेशिश में लगी हुर्इ। बुढ़ाना में भी एेसा करने की कोशिश की गर्इ थी, लेकिन लोगों ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को जातिवादी कहती है, लेकिन अगले लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी सत्ता का लाभ उठाकर प्रत्येक जाति पर सम्मोहन दिखा रही है। अजित सिंह ने कहा कि शहरों के नाम बदलने पर भी भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में रालोद से भाजपा के गठबंधन का कोर्इ मतलब नहीं है, रालोद ही है जो भाजपा के खिलाफ सबसे प्रबल तरीके से चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ेंः सीएम योगी वेस्ट यूपी के इन भाजपा धुरंधरों को दीपावली पर देने जा रहे धमाकेदार तोहफा, इनकी होने जा रही बल्ले-बल्ले!

भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी

रालोद सुप्रीमो अजित ने कहा कि भाजपा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, इसका आम जनता से दूर तक नाता नहीं है। चुनाव आते ही भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ की याद आ रही है। भाजपा के पास अब मुद्दे खत्म हो गए हैं आैर महागठबंधन से इतनी डरी हुर्इ है कि महागठबंधन पर चिंता कर रही है।

संबंधित विषय:

Home / Meerut / मायावती पर महागठबंधन को लेकर अजित सिंह ने दिया यह बड़ा बयान, भाजपा में मच गर्इ खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.