scriptबच्चों की आने वाली है मौज, स्कूलों में होंगी 15 दिन की छुट्टियां | School children holidays in october 2019 Festivals Season | Patrika News
मेरठ

बच्चों की आने वाली है मौज, स्कूलों में होंगी 15 दिन की छुट्टियां

Highlights

अक्टूबर में महापुरुषों की जयंती और तीज-त्योहार
8 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा दशहरा
27 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीपावली त्योहार

 

मेरठSep 24, 2019 / 10:16 am

sanjay sharma

meerut

govt Education system on contract in Satna district

मेरठ। स्कूल के बच्चों की मौज आने वाली है। एक तो त्योहारों (Festivals) का मौसम और दूसरे स्कूलों में ढेरों छुट्टियां। त्योहार मनाने का उनका मजा दोगुना हो जाएगा। अक्टूबर (October 2019) में बच्चों को 15 दिन ही स्कूल जाना पड़ेगा। उनके बाकी दिन त्योहार मनाने में बीतेंगे। दरअसल, अक्टूबर (October) में त्योहारों की सीरीज शुरू होने वाली है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) से उनकी छुट्टियां शुरू होंगी तो 31 अक्टूबर को पटेल जयंती (Patel Jayanti) के साथ समाप्त होंगी। अक्टूबर में दशहरा (Dussehra) के साथ दीपावली (Diwali) भी है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तो करवाचौथ (Karwa chauth) आैर अहोर्इ अष्टमी (Ahoi Ashtami) की छुट्टियां भी बच्चे मनाएंगे। कुल मिलाकर बच्चे छुट्टियों में खूब मौज-मस्ती के साथ त्योहार मनाएंगे। दो अक्टूबर को गांधी जयंती और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन शिक्षण कार्य नहीं होगा। अक्टूबर में चार रविवार पड़ रहे हैं, लेकिन इनमें तीन रविवारों पर सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। छह अक्टूबर रविवार को दुर्गाष्टमी, 13 अक्टूबर रविवार को वाल्मीकि जयंती और 27 अक्टूबर रविवार को दीपावली त्योहार है। केवल 20 अक्टूबर रविवार को कोई त्योहार नहीं है। 19 अक्टूबर को मुस्लिमों को त्योहार चेहल्लुम को भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। तो रहेगी न बच्चों की अक्टूबर में मौज ही मौज।
अक्टूबर में स्कूलों की संभावित छुट्टियों की सूची

2 अक्टूबर, बुधवार- गांधी जयंती

6 अक्टूबर, रविवार- दुर्गाष्टमी

7 अक्टूबर, सोमवार- महानवमी

8 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा

13 अक्टूबर, रविवार- वाल्मीकि जयंती
17 अक्टूबर, गुरुवार- करवाचौथ

19 अक्टूबर, शनिवार- चेहल्लुम

20 अक्टूबर, रविवार- अवकाश

21 अक्टूबर, सोमवार- अहोई अष्टमी

25 अक्टूबर, शुक्रवार- धनतेरस

26 अक्टूबर, शनिवार- नरक चतुर्दशी

27 अक्टूबर, रविवार- दीपावली
28 अक्टूबर, सोमवार- गोवर्धन पूजा

29 अक्टूबर, मंगलवार- भैया दूज

31 अक्टूबर, गुरुवार- पटेल जयंती

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Meerut / बच्चों की आने वाली है मौज, स्कूलों में होंगी 15 दिन की छुट्टियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो