मेरठ

Meerut Weather Update News : इन इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट,धूल भरी आंधी के लिए रहिए तैयार

Meerut Weather Update News दो दिन गर्मी से हल्की राहत मिलने के बाद अब आने वाले 24 घंटे में मौसम में तेजी से परिवर्तन होगा। मेरठ सहित पूरे पश्चिम उप्र में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तेज धूल भरी आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि तापमान में 3—4 डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है।

मेरठApr 18, 2022 / 08:32 am

Kamta Tripathi

Weather Update News

Meerut weather update News पिछले दो दिन से मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा और धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से उप्र के कई इलाकों में प्री मानसून गतिविधियां और धूल भरी गर्म हवाओं वाली आंधी का दौर चल रहा है। मौसम का मिजाज बदल रहा है।
गर्मी से फिलहाल राहत की अभी कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर और पश्चिम उप्र में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि एनसीआर और पश्चिम उप्र ही नहीं देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य में तापमान और तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब, दिल्ली, गुजरात के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।
यह भी पढ़े : Strictly On Corruption In UP : सरकारी कर्मचारी मांगे रिश्वत तो इस नंबर पर करें भ्रष्टाचारियों की शिकायत, अब तक 265 लोग ट्रेप

मौसम विभाग ने अगले तीन के लिए उत्तर, उत्तर-पश्चिम भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी जिससे भीषण गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस समय मौसम में परिवर्तन से बीमारियों में भी इजाफा होने लगा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.