31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गन्ना किसानों पर हुई चीनी मिलें मेहरबान, कर चुकी 84 प्रतिशत भुगतान

जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस पेराई सत्र में अंतिम वर्ष की अपेक्षा लगभग 10-12 फीसद भुगतान अधिक हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Sep 2021, 1:33 PM IST

sugarcan.jpg

मेरठ. मेरठ जिले की चीनी मिलों ने 2020-21 में गन्ना किसानों का 84 प्रतिशत भुगतान कर दिया है, वहीं अब पेराई सत्र 2021-22 की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। बता दें कि जिले में छह शुगर मिले हैं। इनमें दौराला, सकौती, मवाना, मोहिउद्दीनपुर, किनौनी, नगला मिल शामिल हैं। इन शुगर मिलों में चार नंगलामल, सकौती, मवाना व दौराला गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी हैं। जबकि मोहिउद्दीनपुर व किनौनी पर अब कुल भुगतान का 16 फीसद बकाया है।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: तीसरी लहर की आशंका के बीच वायरल और डेंगू से तप रहा जिला

अक्टूबर तक चीनी मिल कर देगी पूर्ण भुगतान

पेराई सत्र 2020-21 में जिले की छह चीनी मिलों ने लगभग 2600 करोड़ मूल्य का गन्ना खरीदा था। जिसमें लगभग 200 करोड़ शेष हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस पेराई सत्र में अंतिम वर्ष की अपेक्षा लगभग 10-12 फीसद भुगतान अधिक हुआ है। उन्होंने बताया कि किनौनी चीनी मिल अक्टूबर तक अपना पूर्ण भुगतान कर देगी।

इस बार जल्द चलेगी शुगर मिलें

जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने बताया कि अगले पेराई सत्र 2021-22 के लिए सभी चीनी मिलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी चीनी मिलों की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में चीनी मिलों की चिमनियों से धुंआ निकलने लगेगा। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र व जिला गन्ना अधिकारी ने किनौनी व मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

चीनी सीजन 2021-22 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 155 रुपए प्रति क्विंटल है। 10% की वसूली दर पर 290 रुपए प्रति क्विंटल की यह एफआरपी उत्पादन लागत से 87.1% अधिक है, यह किसानों को उनकी लागत पर 50% से अधिक का रिटर्न देने के वादे को भी सुनिश्चित करती है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: सबसे बड़ा सवाल ओवैसी फैक्टर अगर भाजपा को पहुंचाएगा लाभ तो किसे होगा नुकसान!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश