scriptसपाइयों ने खोला मोर्चा, योगी सरकार को लेकर कर दी बड़ी मांग, कहा- यूपी में संविधान…, देखें वीडियो | sp leaders protest against yogi government | Patrika News
मेरठ

सपाइयों ने खोला मोर्चा, योगी सरकार को लेकर कर दी बड़ी मांग, कहा- यूपी में संविधान…, देखें वीडियो

अखिलेश यादव को रोके जाने पर सपाइयों का विरोध उग्र हुआ

मेरठFeb 14, 2019 / 02:40 pm

sanjay sharma

meerut

सपाइयों ने खोला मोर्चा, योगी सरकार को लेकर कर दी बड़ी मांग, कहा- यूपी में संविधान…देखें वीडियाे

मेरठ। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोके जाने को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। जिस पर पुलिस-प्रशासन सख्त हुआ है। पुतला फूंकने वाले सपाइयों को पुलिस तलाश रही है। वहीं दूसरी ओर मेरठ के एसपी सिटी कार्यालय पर सपाइयों ने ताला बंदी की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपाइयों पर लाठियां भांजी थी। पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में उतरे सपा नेताओं पर लाठीचार्ज व मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
यह भी पढ़ेंः वैलेंटाइन डे पर मौसम हुआ रूमानी तो गलियों का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे आप, देखें वीडियो

गौरतलब है कि मंगलवार को इलाहाबाद विवि के छात्र संघ के समारोह में जाने के लिए निकले अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया था और उन्हें प्रयागराज नहीं जाने दिया गया था। प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में इसका विरोध जता रहे सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें कई चोटिल हो गए थे। सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन व सभा के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट अमिताभ यादव को दिया। सपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट कर रहे थे।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान के गुर्जर आंदाेलन को यूपी में बढ़ाने के लिए सामने आया अखिलेश यादव खास सिपाही, दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

सपा नेताओं ने बताया की मंगलवार को किए गए लाठीचार्ज में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब प्रदेश सरकार की तानाशाही है। सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान की हत्या हुई है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि उत्तर प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए।

Home / Meerut / सपाइयों ने खोला मोर्चा, योगी सरकार को लेकर कर दी बड़ी मांग, कहा- यूपी में संविधान…, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो