script45 की रफ्तार से चली आंधी ने ली सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम | storm blowing at a speed of 45 took the life of a Constable In Meerut | Patrika News
मेरठ

45 की रफ्तार से चली आंधी ने ली सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम

गत शुक्रवार की शाम 45 किमी रफ्तार से आई आंधी अपने साथ तबाही भी लेकर आई। इस आंधी ने एक सिपाही की जान ले ली। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। तेज आंधी में घर लौट रहा सिपाही गिरे पेड़ की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे भी शोक की लहर है। वहीं सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेरठMay 21, 2022 / 04:02 pm

Kamta Tripathi

45 की रफ्तार से चली आंधी ने ली सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम

45 की रफ्तार से चली आंधी ने ली सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ निवासी यूपी पुलिस का सिपाही मुरादाबाद पीएसी में तैनात था। वह मुरादाबाद से छुटटी लेकर अपने घर लोट रहा था। सिपाही जब गढ़ रोड पर पहुंचा तो शुक्रवार की शाम 45 किमी की रफ्तार से चली तेज आंधी के कारण उसके ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आज सिपाही ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही का दूसरा साथी घायल है। मृतक सिपाही का नाम अंकित है उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में तीन बहन हैं। सिपाही की मौत के बाद पुलिस मकहमे में भी शोक छा गया।

मेरठ के लिसाड़ी गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह 2019 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। इस समय अंकित मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी में तैनात थे। शुक्रवार को अंकित अपने साथी सिपाही सचिन के साथ छुटटी लेकर मेरठ में अपने घर लौट रहा था। दोनों बाइक से मेरठ आ रहे थे। शुक्रवार रात तेज आंधी में बाइक पर सवार दोनों सिपाही गढ़ से मेरठ की चले इसी दौरान तेज आंधी से सड़क किनारे पेड़ टूटकर बाइक पर गिर गया। जिसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन को कम चोट लगी। घायल होने पर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां आज शनिवार को उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई।
यह भी पढ़े : युवक ने अपने मां—बाप के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान


सिपाही अंकित बाइक पर हेलमेट लगाए हुए था। आंधी में सिर और कंधे के ऊपर पेड़ टूटकर गिरा। अंकित पेड़ के नीचे बाइक समेत दब गया। दूसरे साथी सचिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की मदद से मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में तीन बहन हैं। पिता सुरेंद्र सिंह ने मजदूरी करके बेटे अंकित को पढ़ाया था।

Home / Meerut / 45 की रफ्तार से चली आंधी ने ली सिपाही की जान, परिवार में मचा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो