scriptमंत्री जी के बागपत में गन्ना किसान बदहाल, फरवरी से नहीं मिला कोर्इ पेमेंट! | Sugarcane farmers did not get payment from February at Baghpat | Patrika News
मेरठ

मंत्री जी के बागपत में गन्ना किसान बदहाल, फरवरी से नहीं मिला कोर्इ पेमेंट!

नवनियुक्‍त राज्‍यमंत्री सत्‍यपाल सिंह से बंधी क्षेत्र के गन्‍ना किसानों की उम्‍मीद

मेरठSep 04, 2017 / 12:22 pm

lokesh verma

Meerut

Minister Satyapal Singh

मेरठ/बागपत. सांसद सत्‍यपाल सिंह के केंद्र में राज्यमंत्री बन जाने के बाद बागपत के गन्ना किसानों को उम्मीद है कि अब उनके दिन कुछ तो बदलने ही चाहिएं। अगर क्षेत्र से तेजतर्रार नेता के मंत्री बनने के बाद भी मिल मालिक उनके गन्ने का पेमेंट नहीं देंगे, तो फिर सब बेकार है। गन्ना किसानों का कहना है कि उन्हें फरवरी के बाद से अब तक पेमेंट नहीं मिला है। अब देखना ये है कि नवनियुक्‍त राज्‍यमंत्री सत्‍यपाल सिंह क्या करते हैं। बता दें कि गन्ना किसान मिल मालिकों से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि कोर्इ भी उन पर दबाव डालकर हमारा पेमेंट उनसे नहीं निकलवा पा रहा है। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
गन्ना किसानों की मुश्किलें

यहां बता दें कि बागपत में गन्ने की खेती मुख्य है। अधिकतर किसान अपने खेतों में गन्ने की खेती करते हैं, लेकिन गन्ना मिल में जाने के बाद उसका भुगतान नहीं मिलने से उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से किसानों के घर में बच्चों की पढ़ार्इ का खर्च, घर, विवाह समेत में वे तमाम काम रुक जाते हैं, जिनमें ज्यादा पैसा चाहिए। समय-समय पर मिल मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन के बावजूद उन्‍हें भुगतान के नाम पर लगातार टरकाया जाता रहा है। किसानों की मानें तो बागपत के जनप्रतिनिधि भी मिलों पर दबाव नहीं डाल सके हैं। एेसे में सांसद सतपाल सिंह मंत्री बनने के बाद उनके लिए क्या करते हैं, इसी पर सबकी नजर रहेगी।
गन्ना किसान महावीर सिंह आैर हरपाल सिंह ने बताया कि किसान मिल मालिकों से अपना पैसा मांगते-मांगते थक गए हैं, लेकिन उन पर कुछ असर नहीं पड़ रहा है। फरवरी से आगे का पेमेंट किसानों को नहीं मिला है। फरवरी से पहले का पेमेंट भी मिल मालिकों ने तरसा-तरसाकर दिया था। इस दौरान सांसद, विधायक आैर जनप्रतिनिधि भी उन पर दबाव नहीं डाल पाए।

Home / Meerut / मंत्री जी के बागपत में गन्ना किसान बदहाल, फरवरी से नहीं मिला कोर्इ पेमेंट!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो