scriptWeather Alert: अगले सात दिन में तापमान घटने का अलर्ट, दिवाली पर इतनी बढ़ जाएगी ठंड | Temperature decrease alert for next 7 days | Patrika News
मेरठ

Weather Alert: अगले सात दिन में तापमान घटने का अलर्ट, दिवाली पर इतनी बढ़ जाएगी ठंड

Highlights

तापमान में गिरावट से वायु की गुणवत्ता में हुआ सुधार
वेस्ट यूपी में पिछले दिन रहा सबसे कम तापमान
अगले सप्ताह तक बादल रहने से खुली धूप नहीं रहेगी

 

मेरठOct 21, 2019 / 10:45 am

sanjay sharma

meerut
मेरठ। उत्तरी भारत (North India) में मौसम में परिवर्तन (Change Weather) हो रहा है। सुबह के समय कोहरा, दिन में गर्मी और रात को ठंड से लोग परेशान हैं। यह तब है जब ठंडी की शुरुआत है। रविवार की रात इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। मेरठ समेत वेस्ट यूपी (Wesr UP) के कई जनपदों में रात का तापमान 17.5 के आसपास रहा। ठंड रहने से वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि दिवाली (Diwali) तक ठंड बढ़ जाएगी और तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ेंः Diwali 2019: लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 टोटके, सभी इच्छाओं की होगी पूर्ति

दिवाली की रात सबसे ठंडी

दिवाली की रात यानी 27 अक्टूबर की रात सबसे ठंडी होने के संकेत हैं। इस दिन सीजन का रात का सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वैसे इससे पहले भी दिन का तापमान घटने के आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिवाली तक आसमान में बादल रहेंगे और सूरज की आंखमिचौली के कारण मौसम में धुंधलापन रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा।
हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार

मेरठ समेत वेस्ट यूपी केे कई जनपदों, दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स में ठंड बढऩे के कारण सुधार हो रहा है। हालांकि सामान्य से अभी भी काफी आगे है। मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 312, करनाल में 308, यमुनानगर में 305, मुरादाबाद में 303, गाजियाबाद 269, ग्रेटर नोएडा 254, मेरठ में 249, दिल्ली 238, बुलंदशहर 230, बागपत 225 और हापुड़ में एक्यूआई 196 है।
तारीख- दिन-रात का तापमान- मौसम

21 अक्टूबर- 32-17 डिग्री

22 अक्टूबर- 32-16 डिग्री

23 अक्टूबर- 32-18 डिग्री

24 अक्टूबर- 32-19 डिग्री

25अक्टूबर- 27-16 डिग्री

26 अक्टूबर- 32-16 डिग्री
27 अक्टूबर- 31-15 डिग्री

28 अक्टूबर- 30-17 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो