scriptWeather Alert: होली पर तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, 1 अप्रैल को मौसम में होगा बदलाव | temperature on holi break record of 15 years | Patrika News
मेरठ

Weather Alert: होली पर तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, 1 अप्रैल को मौसम में होगा बदलाव

Highlights:
— पिछले 15 सालों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान रिकार्ड स्तर पर
— 1 अप्रैल केा तापमान जाएगी 39 के पार
— रंगोत्सव के दिन अधिकतम 36:5 और न्यूनतम 17:5

मेरठMar 30, 2021 / 04:13 pm

Rahul Chauhan

Weather News

Weather News : बाड़मेर 39.5 डिग्री सेल्सियस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। इस बार होली के दिन यानी रंगोत्सव पर तापमान ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। इस बार रंगोत्सव के दिन यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 17.5 तक जा पहुंचा जो कि पिछले 15 साल में सर्वाधिक अधिक बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि होली पर रंगोत्सव के दिन पिछले 10 वर्षों में इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। इन दिनों बढता तापमान वाकई हैरान करने वाला है। पिछले 15 वर्ष में होली के औसत तापमान में इस बार 5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री का इजाफा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार तापमान होली से पहले ही बढना शुरू हो चुका था।
यह भी पढ़ें

Weather Forecast: अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, जानें होली के दिन कैसा रहेगा मौसम

डा एन सुभाष ने बताया कि होली के आसपास बारिश की संभावना थी लेकिन मौसम बदलने से बारिश की संभावनाओं पर भी पानी फिर गया। जिसके चलते तापमान बढ़ता चला गया। आगामी 1 अप्रैल केा तापमान 39 डिग्री के पार जा सकता है। जिस तरह से तापमान में वृद्धि हो रही है उससे तो यहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गरमी अपना पूरा कहर बरपाएगी। गर्मी से लोगों को जल्दी निजात मिलने वाली नहीं है। हालांकि हल्का पश्चिमी विक्षोभ अभी बना हुआ है। लेकिन जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, उससे नहीं लगता कि इसका कुछ असर मौसम पर पड़ेगा।
मेरठ में पिछले 15 वर्ष में होली के दिन तापमान
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश नहीं इन छह दिन गर्मी तोड़ेगी रिकार्ड

होली का दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

29 मार्च 2021 36.5 17.5
10 मार्च 2020 26.00 10.00
21 मार्च 2019 29.5 15.00
02 मार्च 2018 28.5 15.00
13 मार्च 2017 22.5 08.05
24 मार्च 2016 33.4 12.03
06 मार्च 2015 25.0 11.07
17 मार्च 2014 29.0 12.00
27 मार्च 2013 28.3 11.05
08 मार्च 2012 26.5 09.05
20 मार्च 2011 28.5 14.05
01 मार्च 2010 28.5 14.00
11 मार्च 2009 27.3 13.04
22 मार्च 2008 30.0 15.00
04 मार्च 2007 23.8 14.05

Hindi News/ Meerut / Weather Alert: होली पर तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, 1 अप्रैल को मौसम में होगा बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो