मेरठ। मेरठ पुलिस भले ही अपराधों पर मुस्तैदी के चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत पुलिस के दावों से कहीं अलग हैं। मेरठ में पुलिसिंग जमीन से हटकर मोबाइल पर होने लगी है। यही वजह है कि मेरठ पुलिस के जांबाज थानेदार फेसबुक और व्हाॅट् एेप पर पुलिसिंग के झंडे गाड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की साझा बैठकों में जिले की पुलिसिंग की प्लानिंग की जाती है, लेकिन इस प्लानिंग की हकीकत का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। भले ही मेरठ पुलिस के आला अधिकारी कानून व्यवस्था के प्रति संवेदनशील हों, लेकिन थानेदार कितने संवेदनशील हैं इसकी पोल शांति समिति की बैठक में खुल गई।