scriptBig Breaking: जली हुर्इ कार के अंदर पुरुष आैर महिला के जले शव मिलने से मचा हड़कंप, दोनों की नहीं हुर्इ शिनाख्त, देखें वीडियो | two burned deadbody in burning car in meerut | Patrika News
मेरठ

Big Breaking: जली हुर्इ कार के अंदर पुरुष आैर महिला के जले शव मिलने से मचा हड़कंप, दोनों की नहीं हुर्इ शिनाख्त, देखें वीडियो

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की घटना, पुलिस टीम जांच में जुटी

मेरठDec 06, 2018 / 10:16 pm

sanjay sharma

meerut

Big Breaking: जली हुर्इ कार के अंदर पुरुष आैर महिला के जले शव मिलने से मचा हड़कंप, दोनों की नहीं हुर्इ शिनाख्त

मेरठ। मेरठ के गंगानगर इलाके में गुरुवार की सुबह यहां ललसाना-मोदीपुरम मार्ग के एक खेत में जली हुर्इ कार मिलने से सनसनी फैल गर्इ। इस कार के अंदर पुरुष-महिला के शव जले मिले हैं। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जली हुर्इ कार आैर इसके अंदर जले दोनों शवों को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जली कार आैर पुरुष-महिला के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके बाद यहां देखने वालों की भीड़ लग गर्इ। अभी तक इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है, क्योंकि दोनों शव बुरी तरह जल गए हैं। पुलिस इस मामले में जुट गर्इ हैं, हालांकि अभी उसके हाथ कुछ भी नहीं लगा है।
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद मेरठ के इस थाना क्षेत्र में बड़ा मामला टल गया, देखें वीडियो

सुबह निकलते ही फैल गर्इ सनसनी

गंगानगर थाना क्षेत्र के ललसाना-मोदीपुरम मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक खेत में बुरी तरह जली वेगेनार मिली। इसके अंदर आगे की सीटों पर पुरुष आैर महिला के शव मिलने से यहां सनसनी फैल गर्इ। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कार बुरी तरह जल गर्इ थी आैर इसके अंदर सीटों पर पड़े शव इतने जल गए थे कि कुछ अस्थियां ही बची थी। मौके पर सीआे सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम आैर पुलिस पहुंची। सीआे ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू करार्इ। कार में दोनों लोगों को यहां लाकर घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना है। अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हुर्इ है। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।

Home / Meerut / Big Breaking: जली हुर्इ कार के अंदर पुरुष आैर महिला के जले शव मिलने से मचा हड़कंप, दोनों की नहीं हुर्इ शिनाख्त, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो