scriptएक ही लड़के पर आया दो सगी बहनों का दिल, थानेदार से बोलीं- शादी के लिए कुछ भी करेंगी | two sisters want to marry a boy | Patrika News
मेरठ

एक ही लड़के पर आया दो सगी बहनों का दिल, थानेदार से बोलीं- शादी के लिए कुछ भी करेंगी

Highlights:
— एक ही लड़के से शादी करने पर अड़ी दो सगी बहनें
— दोनों शादी के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार
— पुलिस ने परिजनों को बुलाया थाने

मेरठApr 08, 2021 / 01:25 pm

Rahul Chauhan

demo11.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। दो सगी बहनों का दिल एक लड़के पर आ गया है। दोनों एक ही लड़के से प्यार करने लगी हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं। अपनी दिल की बात लेकर दोनों बहनें थाने पहुंची और थानेदार को जब ये बात बताई तो उनकी बातें सुनकर थानेदार भी हैरान गए। दरअसल, मामला थाना गंगानगर क्षेत्र का है। थाने पहुंची दोनों बहनों ने थानेदार से कहा कि वे एक युवक से प्यार करती हैं और दोनों उसी से शादी करना चाहती हैं। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़ जाए। दोनों ने थाने में खुलेआम कह दिया कि युवक से शादी के लिए वह कुछ भी कर सकती हैं।
एसओ ने दोनों नबालिग लड़कियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन एसओ के प्रयास असफल हो गए। जिसके बाद दोनों लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजनों के सामने भी लड़कियों ने घर छोडने की बात कहकर युवक से शादी करने की जिद सामने रख दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों एक ही युवक से प्यार करती हैं और उससे शादी करना चाहती हैं। घर वालों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें

पति के शक होने पर महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव नहर में फेंका, ऐसे खुला राज

जानकारी के अनुसार गंगानगर थाने में पहुंची दोनों बहने नबालिग हैं और थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह घर से भागकर थाने आई हैं। दोनों ही एक युवक से प्यार करती हैं, जो कि गैर जाति से है। वह दोनों ही उससे शादी करना चाहती हैं। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने उन्हें काफी देर समझाने की कोशिश की, लेकिन समझाने में नाकाम रहे।
यह भी पढ़ें

दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब बिना ई-पास रात में नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए सरकार का नया नियम

दोनों बहनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शादी एक साथ और उसी युवक से नहीं हुई तो वह कुछ भी कर सकती हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजन भी गंगानगर थाने पहुंच गए। पुलिस और परिजन दोनों समझाने में जुटे रहे लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो