नोएडा। Night Curfew Guidelines राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आने से संक्रमण दर के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। हालात को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाने का फैसला लिया है। इस बीच बुधवार रात को राजधानी में रात में नाइट कर्फ्यू लागू होने के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर (Delhi Noida Border) पर भीषण जाम लग गया और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। दरअसल, दिल्ली की सीमाओं को सील कर केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है जो आपातकालीन सेवाओं जैसे बिजली, पानी विभाग के कर्मचारी हैं। यह सभी लोग अपना आई कार्ड दिखाकर आना-जाना कर सकते हैं। बॉर्डर पर जो वाहनों की जांच की जा रही है, उसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।