scriptHarit Pradesh News : जल्द मिलेगी हरित प्रदेश की सौगात, पूरा होगा सपना – केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान | Union Minister Sanjeev Baliyan said soon a Harit Pradesh will formed | Patrika News
मेरठ

Harit Pradesh News : जल्द मिलेगी हरित प्रदेश की सौगात, पूरा होगा सपना – केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान

Harit Pradesh News हरित प्रदेश को लेकर आज मेरठ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा0 संजीव बालियान ने बड़ा ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने यह बात गोलमोल अंदाज में ही कही। लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री डा0 संजीव बालियान के भाषण में हरित प्रदेश के आने से बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने आज हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कंपनी का उद्धाटन किया।

मेरठMay 23, 2022 / 06:10 pm

Kamta Tripathi

Harit Pradesh News : हरित प्रदेश को लेकर मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान, ' निकट भविष्य में पूरा होगा सपना '

Harit Pradesh News : हरित प्रदेश को लेकर मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान, ‘ निकट भविष्य में पूरा होगा सपना ‘

Harit Pradesh News ‘हरित प्रदेश’ नाम तो अच्छा है और एक दिन ये नाम किसी और मायने में भी सिद्ध होगा। एक बार ये जरूर क्लीयर करूं कि नाम अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में नाम दूसरी दृष्टि से भी चमकेगा। ये तो सिर्फ एक शुरूआत है। यह बातें आज केंद्रीय मत्स्य पालन,पशुपालन ओर डेयरी राज्यमंत्री डा0 संजीव बालियान ने कही। उन्होंने कहा कि ये कोई कंपनी नहीं है। यह एक किसानों का संगठन है।

काफी पहले से उठ रही हरित प्रदेश बनाने की मांग
बता दें कि हरित प्रदेश की मांग बहुत पहले से उठ रही है। भाजपा जब सत्ता में नहीं थी तो हरित प्रदेश बनाने का समर्थन करती थी। लेकिन जबसे भाजपा सत्ता में आई है उसके बाद से एक बार भी हरित प्रदेश के प्रस्ताव पर बात नहीं की। हरित प्रदेश की मांग पश्चिमी उप्र के छह मंडलों से उठती रही है। हरित प्रदेश जैसे प्रस्तावित राज्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वर्तमान छह मंडलों आगरा, अलीगढ़, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर के अंतर्गत आने वाले 22 जिलों को शामिल करने की मांग समय—समय पर उठती रही है।
यह भी पढ़े : पश्चिमी यूपी के किसानों ने बनाई हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादन कंपनी, मंत्री बालियान ने किया उद्धाटन

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत अजित सिंह इस नए राज्य के प्रबल समर्थक रहे थे। दिसम्बर 2009 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने भी हरित प्रदेश के गठन का भी समर्थन किया था। लेकिन उसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र में भाजपा सरकार के मंत्री डा0 संजीव बालियान ने मंच से हरित प्रदेश की बात इशारों में करके यह हवा दे दी कि निकट भविष्य में भाजपा सरकार हरित प्रदेश के बारे में सोच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पश्चिमी उप्र की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।

Home / Meerut / Harit Pradesh News : जल्द मिलेगी हरित प्रदेश की सौगात, पूरा होगा सपना – केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो